IBPS ने 7,460 बैंक पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई तक बढ़ाई
बिज़नेस
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई तक बढ़ा दी है।
इस भर्ती के तहत कुल 7,460 पद खाली हैं। इनमें 6,715 पद PO के लिए और 745 SO के लिए हैं। आप IBPS.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है इन पदों के लिए पात्रता?
PO पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के वक्त आपको अपने स्नातक की अंकतालिका की जरूरत होगी, वहीं SO पदों के लिए योग्यता हर पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग है। इसलिए आवेदन से पहले IBPS की वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी ध्यान से देख लेना बेहतर होगा। आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य अधिकांश श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये तय किया गया है, जबकि SC, ST और PWBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को 175 रुपये देने होंगे।