NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023: मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति, अडाणी दूसरे स्थान पर
    अगली खबर
    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023: मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति, अडाणी दूसरे स्थान पर
    मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023: मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति, अडाणी दूसरे स्थान पर

    लेखन रजनीश
    Oct 10, 2023
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से हासिल कर लिया है।

    अंबानी ने अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है।

    बता दें कि अडाणी ने वर्ष 2022 में अंबानी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया था। अडाणी के फिसलने की मुख्य वजह हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को माना जा रहा है।

    संपत्ति

    अंबानी और अडाणी की इतनी है संपत्ति

    हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ द्वारा संयुक्त रूप से जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद गौतम अडाणी की संपत्ति 4.47 लाख करोड़ रुपये है। इस तरह देखा जाए तो पहले और दूसरे नंबर के अमीरों की संपत्ति में काफी अंतर है।

    गौरतलब है कि हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वी वार्षिक रैंकिंग है।

    लिस्ट

    ये है भारत के टॉप-10 अमीरों के नाम

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के फाउंडर साइरस एस पूनावाला इस लिस्ट में 2.78 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार रहे।

    HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर रहे।

    इनके अलावा टॉप-10 की लिस्ट में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर दिलीप संघवी, एलएन मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं।

    संपत्ति

    1,319 लोगों की व्यक्तिगत संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक

    रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि देश के 1,319 व्यक्तियों की व्यक्तिगत संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

    लिस्ट में शामिल अमीरों की कुल संपत्ति 109 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचते हुए सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब की संयुक्त GDP को पार कर गई है।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लिस्ट में कुल संपत्ति में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन व्यक्तिगत औसत संपत्ति में 9.3 प्रतिशत की कमी आई है।

    जानकारी

    जेप्टो के फाउंडर बने सबसे कम उम्र के अरबपति

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लिस्ट में भारत में 259 अरबपति हैं। इनकी संख्या पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। जेप्टो के फाउंडर 20 वर्षीय कैवल्य वोहरा लिस्ट में सबसे कम उम्र के अरबपति हैं।

    बायजू

    बायजू रवींद्रन को नहीं मिली लिस्ट में जगह

    एडटेक कंपनी BYJU'S के संस्थापक और CEO बायजू रवींद्रन को इस साल सूची में जगह नहीं मिली है।

    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल रवींद्रन की निजी संपत्ति 26 प्रतिशत बढ़कर 3,600 करोड़ रुपये थी।

    इस बीच 2 अन्य भारतीय स्टार्टअप जोहो और जेरोधा ने लिस्ट में जगह बनाई है।

    जोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर और जोहो कॉरपोरेशन के अधिकांश स्टेक की मालकिन राधा वेंबू ने 36,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 40वें नंबर पर जगह पाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    गौतम अडाणी
    बायजू रवींद्रन
    BYJU'S

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    मुकेश अंबानी

    दुबई में 673.9 करोड़ रुपये में बिका सबसे महंगा घर, बनाया नया रिकॉर्ड दुबई
    अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी बिहार
    मुकेश अंबानी ने दुबई में 1,350 करोड़ रुपये का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट दुबई
    फुटबाल क्लब लिवरपूल को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं मुकेश अंबानी- रिपोर्ट फुटबॉल समाचार

    गौतम अडाणी

    गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, अब केवल एलन मस्क आगे मुकेश अंबानी
    नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर बनीं देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला मुकेश अंबानी
    गौतम अडाणी के भाई विनोद छठे सबसे अमीर भारतीय, रोजाना कमा रहे 102 करोड़ रुपये दुबई
    100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर मुकेश अंबानी

    बायजू रवींद्रन

    पति-पत्नी ने शुरू की थी BYJU'S कंपनी, आज इतनी है उनकी संपत्ति भारतीय स्टार्टअप
    BYJU'S से लेकर FTX तक, 44 स्टार्टअप फाउंडर्स की संपत्ति हुई आधी- रिपोर्ट स्टार्टअप
    ED ने बेंगलुरू में BYJU'S के CEO बायजू रवींद्रन के परिसरों पर की छापेमारी  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    BYJU'S की स्थापना से पहले दोस्त के घर पढ़ाते थे बायजू रवींद्रन, जानिए उनकी संपत्ति बिज़नेस

    BYJU'S

    BYJU'S अल्फा पर लेनदारों ने लगाया 4,134 करोड़ रुपये छिपाने का आरोप बायजू रवींद्रन
    BYJU'S का लोन चुकाने के लिए आज बड़ी डेडलाइन, विफल रहने पर बढ़ सकती है मुश्किल बिज़नेस
    BYJU'S ने पेश किए 3 AI मॉडल, छात्रों के लिए इस तरह से होंगे उपयोगी ChatGPT
    BYJU'S फिर कर रही छंटनी की तैयारी, 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी छंटनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025