HSBC की 2 सालों में 200 से ज्यादा AI प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना
HSBC ने गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। बैंक अगले 2 सालों में दुनियाभर में 200 से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स शुरू करने की तैयारी में है।
इनमें गूगल की जेमिनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे उम्मीद है कि हर प्रोजेक्ट से 10 करोड़ डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई हो सकती है या बैंक की लागत में बचत होगी।
लगभग 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की चर्चा
एक तरफ जहां ये AI अपग्रेड्स चीजों को ज्यादा कुशल बनाएंगे, वहीं दूसरी ओर इसका नौकरियों पर भी असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, HSBC लगभग 20,000 पद खत्म करने पर विचार कर रही है। हालांकि, बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉर्ज अलहेदेरी का कहना है कि ऑटोमेशन बढ़ने के बावजूद लोग अभी भी महत्वपूर्ण बने रहेंगे।
जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स जैसे दूसरे बड़े बैंक भी बैंकिंग के कामकाज के तरीके को बदलने के लिए AI का रुख कर रहे हैं।