भारत में हार्ड रॉक कैफे के कई आउटलेट होंगे बंद, क्यों लिया गया यह फैसला?
क्या है खबर?
हार्ड रॉक इंटरनेशनल ने भारत में अपने कई हार्ड रॉक कैफे बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने बताया कि देश में कैफे और रॉक शॉप चलाने को लेकर किया गया समझौता समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद कई शहरों में मौजूद हार्ड रॉक कैफे का संचालन धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। अब तक इन कैफे का संचालन एक स्थानीय कंपनी के जरिए हो रहा था। समझौता खत्म होने के बाद इन आउटलेट्स को आगे नहीं चलाया जाएगा।
शहर
इन शहरों में बंद होंगे कैफे
कंपनी की जानकारी के अनुसार, भारत के कई बड़े शहरों में मौजूद हार्ड रॉक कैफे बंद किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु व्हाइटफील्ड, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, हैदराबाद हाईटेक सिटी, कोलकाता, नई दिल्ली और पुणे शामिल हैं। इन शहरों में लंबे समय से हार्ड रॉक कैफे चल रहे थे और ये जगहें युवाओं और संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती थीं। हार्ड रॉक कैफे के ग्राहक इस खबर को लेकर इंटरनेट पर दुख जता रहे हैं।
गोवा
गोवा का हार्ड रॉक होटल रहेगा खुला
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गोवा का हार्ड रॉक होटल इस फैसले से प्रभावित नहीं होगा। यह होटल अलग व्यवस्था के तहत संचालित किया जाता है और इसका संचालन इस समझौते से जुड़ा नहीं है। इसलिए गोवा में मौजूद हार्ड रॉक होटल पहले की तरह ही खुला रहेगा। कंपनी के अनुसार, यह फैसला केवल भारत में चल रहे हार्ड रॉक कैफे और रॉक शॉप से जुड़ा है।
फैसला
समझौता खत्म होने से लिया गया फैसला
हार्ड रॉक इंटरनेशनल ने बताया कि उसने भारत में अपने कैफे और रॉक शॉप चलाने का समझौता JSM कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के साथ समाप्त कर दिया है। इसी समझौते के तहत भारत में हार्ड रॉक कैफे संचालित किए जा रहे थे। समझौता खत्म होने के बाद अब इन आउटलेट्स को चलाने का अधिकार समाप्त हो गया है, इसलिए कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बयान
In some very sad news, Hard Rock Cafe Bengaluru, Bengaluru Int. Airport, Bengaluru Whitefield, Chandigarh, Chennai, Hyderabad, Hyderabad Hitech City, Kolkata, New Delhi, Pune will be closing.
— Chandra R. Srikanth (@chandrarsrikant) March 16, 2026
Hard Rock International has formally terminated its agreements with JSM Corporation Pvt… pic.twitter.com/lvHomIiIrc