सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर अटका, चांदी लुढ़की
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार (17 जून) को सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई। सोना लगभग 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बना रहा, जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 2.5 लाख रुपये से नीचे फिसल गई।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर डॉलर और महंगाई की कम होती चिंताओं के चलते सोना लगातार 5वें दिन तेजी दर्ज कर रहा है।
1.54 से 1.55 लाख रुपये के बीच रहेगी सोने की कीमत
कच्चे तेल के दाम घटने और अमेरिका-ईरान के बीच किसी संभावित समझौते की उम्मीदों ने महंगाई से जुड़ी चिंताओं को कुछ हद तक कम किया है। इसी वजह से अब ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना भी कम दिख रही है।
हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि सोना फिलहाल 1.54 से 1.55 लाख रुपये के रेजिस्टेंस जोन को पार करने में मुश्किलों का सामना कर रहा है।
सबकी निगाहें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम पर टिकी हैं क्योंकि उनकी पॉलिसी अपडेट से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आ सकता है।