LOADING...
विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से निकाले 21,000 करोड़ रुपये, जानिए क्या है कारण
विदेशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार से पैसा निकाल लिया है

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से निकाले 21,000 करोड़ रुपये, जानिए क्या है कारण

Mar 08, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

मध्य पूर्व के संघर्ष ने भारतीय शेयर बाजार को भी झटका लगा है। विदेशी निवेशकों ने पिछले 4 कारोबारी सत्रों में 21,000 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। बिकवाली अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण निवेशकों में जोखिम से बचने की भावना से प्रेरित है। यह ऐसे समय में हुई है, जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने फरवरी में भारतीय शेयरों में 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो पिछले 17 महीनों में सबसे अधिक मासिक निवेश था।

बिकवाली 

इस दिन हुई सबसे ज्यादा बिक्री 

सबसे ज्यादा बिकवाली 5 मार्च को हुई, जब FPI ने एक ही सत्र में 11,141 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की, जिसका मुख्य कारण शेयरों की बिक्री थी। उस दिन शेयर बाजार में अकेले शेयरों से 9,113 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। 2 मार्च को दूसरी सबसे बड़ी बिकवाली 4,593 करोड़ रुपये, 6 मार्च को 3,162 करोड़ और 4 मार्च को 1,920 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इस प्रकार चारों सत्रों में कुल निकासी 21,000 करोड़ रुपये रही।

आंकड़े 

बिकवाली के पीछे यह रही वजह

बाजार विशेषज्ञों ने ताजा बिकवाली के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को जिम्मेदार ठहराया। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर (करीब 8,100 रुपये)/बैरल से ऊपर चला गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने के लिए शेयरों की बिक्री बढ़ गई। इससे पहले FPI लगातार 3 महीनों से शुद्ध विक्रेता रहे थे। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले।

Advertisement