ईटरनल का पहली तिमाही में मुनाफा पिछले साल से 3 गुना बढ़ा
जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी ईटरनल लिमिटेड ने इस तिमाही (अप्रैल-जून) में अपने शुद्ध लाभ में 47 फीसदी की गिरावट देखी है।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही कंपनी का शुद्ध लाभ 92 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 174 करोड़ रुपये था।
हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही से अगर तुलना करें तो कंपनी का मुनाफा 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है।
राजस्व में हुई 17 फीसदी की बढ़ोतरी
पिछली तिमाही के मुकाबले राजस्व में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 20,211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में तो यह दोगुने से भी ज्यादा है।
कंपनी के संस्थापक दीपइंदर गोयल का कहना है कि उनका ध्यान अभी जल्दी मुनाफा कमाने पर नहीं है, बल्कि वे स्थिर विकास चाहते हैं।
इसकी एक वजह स्विगी और रैपिडो जैसे प्रतिद्वंद्वी भी हैं, जो ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए खूब छूट दे रहे हैं।
गोयल मानते हैं कि ग्राहकों का स्वाद बदल रहा है और उनकी कंपनी का बिस्ट्रो (ब्लिंकिट का फूड डिलीवरी हिस्सा) इसी बदलाव का जवाब है। वे ग्राहकों को बिस्ट्रो से जोड़ने के लिए सिर्फ भारी छूट पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि उनकी बदलती पसंद के हिसाब से काम करना चाहते हैं।