इक्विटी म्यूचुअल फंड में पिछले महीने निवेश 40 फीसदी से ज्यादा लुढ़का
बिज़नेस
मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में बड़ी गिरावट आई है। पिछले महीने में यह आंकड़ा अप्रैल के 38,426 करोड़ रुपये से घटकर 22,897 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले एक साल में सबसे कम निवेश है।
हालांकि, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2021 से लगातार 63वें महीने तक इसमें निवेश का सिलसिला जारी है।
SIP की मजबूती जारी
लार्ज कैप फंड में 1,593 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि मिड कैप फंड में 4,385 करोड़ रुपये और स्मॉल कैप फंड में 4,946 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।
हाइब्रिड फंड में भी निवेश काफी गिर गया। पूरे उद्योग की कुल संपत्ति थोड़ी घटकर 81.58 लाख करोड़ रुपये रह गई। इन सब के बावजूद, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए करीब 31,000 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश जारी रहा।