एमामी पेपर मिल्स के तिमाही नजीतों से शेयर 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचे
एमामी पेपर मिल्स के शेयर पिछले 10 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। यह उछाल करीब 20 प्रतिशत का रहा।
इसकी वजह कंपनी के पहली तिमाही के बेहतरीन नतीजे हैं। पिछले साल की तुलना में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 512 प्रतिशत बढ़कर 38.61 करोड़ रुपये हो गया।
साथ ही, कंपनी की आमदनी भी 22 प्रतिशत बढ़कर 560 करोड़ रुपये हो गई है। साफ है कि कंपनी का प्रदर्शन निवेशकों को खूब भाया है।
शुद्ध मुनाफे में लगातार बढ़त
पिछले साल के मुकाबले मुनाफे और आमदनी दोनों में ही अच्छी बढ़त दर्ज हुई। इतना ही नहीं, पिछले तिमाही के मुकाबले भी इन आंकड़ों में सुधार देखने को मिला।
पिछली तिमाही की तुलना में शुद्ध मुनाफा करीब 23 प्रतिशत बढ़ा है और कंपनी के मार्जिन में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भारत की प्रीमियम न्यूजप्रिंट बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और पैकेजिंग बोर्ड्स के कारोबार में भी इसकी मजबूत पकड़ है।
इस साल कंपनी के शेयरों में 116 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई है, फिर भी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत पर ही बनी हुई है।