स्पेस-X और टेस्ला के मूल्यांकन में ऐपल को पीछे छोड़ा
एलन मस्क की 2 बड़ी कंपनियाें स्पेस-X और टेस्ला ने मूल्यांकन में मामले में ऐपल को पीछे छोड़ दिया है। दोनों का संयुक्त मूल्यांकन अब 4,400 अरब डॉलर (करीब 4.1 लाख अरब रुपये) हो गई है।
अब ये दोनों कंपनियां अल्फाबेट के लगभग बराबर पहुंच चुकी हैं। अकेले स्पेस-X का पूंजीकरण करीब 2,900 अरब डॉलर (करीब 2.7 लाख अरब रुपये) है। यह उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के समय के 135 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) प्रति शेयर से 63 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी ने जुटाए करीब 8,100 अरब रुपये
स्पेस-X के मूल्यांकन में इस बड़ी बढ़ोतरी की एक खास वजह है। कंपनी ने हाल ही में रिकॉर्ड 85.7 अरब डॉलर (करीब 8,100 अरब रुपये) जुटाए हैं।
अंडरराइटर्स ने 'ग्रीनशू' ओवरअलॉटमेंट का इस्तेमाल करके यह पैसा इकट्ठा किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है।
यह बड़ा निवेश साफ दिखाता है कि निवेशकों का कंपनी पर कितना विश्वास है। वे कंपनी के सैटेलाइट इंटरनेट, अंतरिक्ष यात्रा और सरकारी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी आशावादी हैं।