LOADING...
बजट 2026: किसान, महिलाओं, युवा और नौकरीपेशा वर्ग को क्या-क्या हैं उम्मीदें?
वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी (फाइल तस्वीर)

बजट 2026: किसान, महिलाओं, युवा और नौकरीपेशा वर्ग को क्या-क्या हैं उम्मीदें?

लेखन आबिद खान
Jan 31, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। देश के इस आर्थिक दस्तावेज में आगामी साल की योजनाओं और खर्च-कमाई के हिसाब को पेश किया जाएगा। बजट से नौकरीपेशा वर्ग इनकम टैक्स में राहत, किसान फसल बीमा और सम्मान योजना की राशि, युवा रोजगार और आम आदमी महंगाई कम करने से जुड़ी उम्मीदें लगाए गए है। आइए जानते हैं बजट से क्या उम्मीदें हैं।

किसान

किसानों को क्या हैं उम्मीदें?

किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पिछले बजट में भी इसके आसार थे, लेकिन ऐलान नहीं हुआ। कई सालों से ये राशि 6,000 रुपये है, जिसे बढ़ाने की मांग हो रही है। इसके अलावा खाद और बीज पर सब्सिडी जारी रहने, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और फसल बीमा पर बड़े ऐलानों की उम्मीद में हैं।

महिलाएं

महिलाओं को है इन घोषणाओं की आस

महिलाओं को उम्मीद है कि उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का दायरा बढ़ेगा। साथ ही महिला उद्यमियों के लिए सस्ते लोन की व्यवस्था होगी। कामकाजी महिलाएं टैक्स में विशेष छूट की भी उम्मीद कर रही है। बिहार में महिलाओं के लिए चल रही 'महिला रोजगार योजना' जैसी अन्य योजनाओं की उम्मीद है। 2024 के लोकसभा और कई विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है, इससे बड़े ऐलान की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Advertisement

युवा

रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी प्राथमिकता

युवाओं की नजर मुख्य रूप से रोजगार पर है। खासतौर पर नए उभरते तकनीकी क्षेत्रों जैसे AI, रोबोटिक्स ऊर्जा और इनसे जुड़े स्टार्टअप में युवा बड़ी घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं। एजुकेशन लोन पर ब्याज दरों में कमी और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी बड़े ऐलानों की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि सरकार 'एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव' (ELI) को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है, जिसमें नई भर्ती करने वाली कंपनियों को वित्तीय मदद दी जा सकती है।

Advertisement

नौकरी

नौकरीपेशा वर्ग को भी बड़ी उम्मीदें

नौकरीपेशा वर्ग सबसे ज्यादा उम्मीदें इनकम टैक्स को लेकर कर रहा है। खबरें हैं कि सरकार मानक कटौती को 75,000 से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर सकती है। इससे 13 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगेगा। वहीं, हेल्थ इंश्योरेंस पर सेक्शन 80D की छूट भी बढ़ने की संभावना है। होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली टैक्स छूट की सीमा भी 2 लाख से बढ़ाई जा सकती है। TDS को लेकर भी घोषणाओं के आसार हैं।

विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना- बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कम

सैंक्टम वेल्थ के निवेश उत्पादों के प्रमुख आलेख यादव ने कहा, "सरकार और RBI दोनों ने कंजम्पशन और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स में कटौती, GST को आसान बनाने, 8वें वेतन आयोग और ब्याज दर में कटौती जैसे उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं। सरकार बजट में राजकोषीय मजबूती की योजना पर कायम रहेगी और उसके पास किसी भी अतिरिक्त उपाय के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं होगी। इसलिए, बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है।"

Advertisement