ब्लैकरॉक ने करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक ने अपने करीब 200 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। यह उसकी वैश्विक टीम के 1 फीसदी से भी कम कर्मचारी हैं।
पिछले 1.5 साल में यह चौथी बार है, जब कंपनी ने इतनी बड़ी छंटनी की है। इसका कहना है कि यह कदम उसके नए कारोबारी लक्ष्यों के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या को समायोजित करने का हिस्सा हैं और वह लगातार अपना विस्तार कर रही है।
ब्लैकरॉक ने HPS को खरीदा
इन छंटनियों का असर इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट, तकनीकी और परिचालन टीमों पर पड़ा है। ब्लैकरॉक लगातार बदलते बाजार के हिसाब से खुद को ढालने में जुटी है।
कंपनी ने हाल ही में 12 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) में HPS इंवेस्टमेंट पाटनर्स को खरीदकर एक बड़ा कदम उठाया है।
यह ब्लैकरॉक का अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट क्रेडिट सौदा है। इन तमाम बदलावों के बावजूद कंपनी का कहना है कि उसका ध्यान लंबी अवधि के विकास पर ही बना हुआ है।