बर्कशायर ने AI और हाउसिंग क्षेत्र में किया 1,550 अरब रुपये से ज्यादा का निवेश
बर्कशायर हैथवे ने सिर्फ 2 दिनों में बड़े वित्तीय दांव खेलते हुए अल्फाबेट में 10 अरब डॉलर (करीब 930 अरब रुपये) का निवेश किया और टेलर मॉरिसन होम कॉर्प को 6.8 अरब डॉलर (करीब 630 अरब रुपये) में खरीद लिया।
कंपनी की कमान अब ग्रेग एबेल के हाथ में है। उनके ये बड़े फैसले तब आए हैं, जब निवेशक बर्कशायर के पास मौजूद 380.2 अरब डॉलर (करीब 35,000 अरब रुपये) की भारी भरकम नकदी और शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट को लेकर सवाल उठा रहे थे।
एबेल तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में लगा रहे दांव
मई, 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद से बर्कशायर के शेयर 13 फीसदी गिर चुके हैं, जबकि इसी दौरान S&P 500 में 34 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई है।
यह बदलाव वारेन बफेट के जाने-माने सतर्क निवेश अंदाज से हटकर है। अल्फाबेट के बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अभियान में शामिल होना और हाउसिंग सेक्टर में उतरना साफ दिखाता है कि एबेल तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर्स पर दांव लगा रहे हैं। उनका मकसद हाल की धीमी रफ्तार को पीछे छोड़ना और भविष्य में भी बर्कशायर की प्रासंगिकता बनाए रखना है।