एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने 99.8 फीसदी डेथ क्लेम चुकाकर बनाया कीर्तिमान
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2025-26 में 99.8 फीसदी पर्सनल डेथ क्लेम का सफलतापूर्वक भुगतान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
कंपनी ने कुल 20,529 क्लेम के लिए 1,641 करोड़ रुपये चुकाए हैं। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2021-22 के 99.34 फीसदी के ऊंचे भुगतान रिकॉर्ड से भी बेहतर है।
अगर, किसी के पास एक्सिस मैक्स लाइफ की पॉलिसी थी तो उसके परिवार को लगभग पूरी आर्थिक सहायता मिली है।
अब तक किया करीब 12,000 करोड़ रुपये का भुगतान
अपनी शुरुआत से अब तक एक्सिस मैक्स लाइफ ने 2.43 लाख से ज्यादा पॉलिसियों पर 11,772 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी की इस सफलता का राज है प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल है।
इन तकनीकों की मदद से क्लेम को जल्दी मंजूरी मिलती है और धोखाधड़ी का पता भी तेजी से लग जाता है। इन्हीं कदमों की बदौलत कंपनी हंस रिसर्च लाइफ इंश्योरेंस QES 2026 सर्वे में भारतीय लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे ऊपर अपनी जगह बना पाई है।