ऐपल के आईफोन के निर्यात में 2.1 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान
विश्लेषकों का अनुमान है कि 2026 में ऐपल के आईफोन निर्यात में 2.1 फीसदी की गिरावट आ सकती है। इसकी वजह आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के समय संभावित ऊंची कीमतें हो सकती हैं।
इसके साथ ही, 2026 और 2027 में प्रो और बेस-मॉडल आईफोन लॉन्च करने के समय में होने वाले बदलावों से तिमाही मांग और चैनल इंवेंट्री पर भी असर पड़ सकता है।
जानकार मानते हैं कि 2027 में कंपनी की किस्मत पलटेगी। उस साल आईफोन 17 सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। इसके अलावा, वह तिसरी तिमाही (Q3) में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
दुनियाभर में स्मार्टफोन के निर्यात में गिरावट का अनुमान
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन निर्यात में 14.3 फीसदी की भारी गिरावट आ सकती है। फोन लगातार महंगे हो रहे हैं और लोग अब नया डिवाइस खरीदने में देरी कर रहे हैं, जो इस गिरावट की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस मुश्किल दौर में सैमसंग को थोड़ा फायदा मिल सकता है, जिसकी वजह उसकी मजबूत सप्लाई चेन है।
दूसरी तरफ, चीनी ब्रांड्स को करीब 15 से 34 फीसदी तक निर्यात में कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उनकी बिक्री मुख्य रूप से कम बजट वाले ग्राहकों पर निर्भर करती है।
हालांकि, अच्छी खबर यह है कि विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि 2028 तक बाजार फिर से रफ्तार पकड़ लेगा। सप्लाई चेन में सुधार और लोगों द्वारा टाली गई खरीदारी पूरी होगी, जो इस उछाल की बड़ी वजह बनेगी।