LOADING...
ऐपल बनी दुनिया की टॉप स्मार्टफोन ब्रांड, 14 साल बाद सैमसंग को छोड़ा पीछे 
ऐपल बनी दुनिया की टॉप स्मार्टफोन ब्रांड

ऐपल बनी दुनिया की टॉप स्मार्टफोन ब्रांड, 14 साल बाद सैमसंग को छोड़ा पीछे 

Jan 12, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन ब्रांड बनने का दर्जा हासिल कर लिया है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में ऐपल ने 20 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया। 2025 में आईफोन 17 सीरीज की जबरदस्त मांग और एशिया के बड़े बाजारों में मजबूत बिक्री ने ऐपल को यह बढ़त दिलाई है।

बिक्री

आईफोन 17 और एशियाई बाजारों से मिली मजबूती

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल की सालाना ग्रोथ 10 प्रतिशत रही, जो टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में पिछले साल सबसे ज्यादा है। सितंबर, 2025 में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज का बिक्री प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। इसके अलावा भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में आईफोन 16 की मजबूत बिक्री ने भी अहम भूमिका निभाई है। 2025 की आखिरी तिमाही में ऐपल ने अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मार्केट शेयर हासिल किया।

सैमसंग

सैमसंग दूसरे नंबर पर खिसका

सैमसंग 2025 में करीब 19 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कंपनी को गैलेक्सी S25 सीरीज, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और A सीरीज की वजह से 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिली। हालांकि, लैटिन अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में कमजोर मांग के कारण सैमसंग को दबाव झेलना पड़ा है। जापान और अपने कोर मार्केट में बेहतर प्रदर्शन से कंपनी ने नुकसान को कुछ हद तक संतुलित किया है।

Advertisement

अन्य

टॉप-5 में शाओमी, वीवो और ओप्पो की स्थिति

बाकी टॉप-5 ब्रांड्स में शाओमी 13 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर रही। उभरते बाजारों में मजबूत मांग और प्रीमियम स्ट्रैटेजी से उसे फायदा मिला, जिससे शिपमेंट स्थिर बनी रही। वीवो ने भी 3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं, ओप्पो को भारत और MEA में सुधार के बावजूद चीन और एशिया-पैसिफिक में कड़े मुकाबले के कारण कुल 4 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है।

Advertisement