NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी
    अगली खबर
    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी
    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 23, 2022
    10:49 am

    क्या है खबर?

    ट्विटर और मेटा के बाद अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी छंटनी की तैयारी कर रही है।

    बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है, जो उसके कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत हिस्सा है।

    अल्फाबेट उन कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जिनका प्रदर्शन औसत से नीचे है। इसके लिए नए रैंकिंग और इम्प्रूवमेंट प्लान की मदद ली जाएगी।

    आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    छंटनी

    अगले साल की शुरुआत से होगी छंटनी

    द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, नए सिस्टम के तहत मैनेजर अगले साल की शुरुआत से हजारों कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा सकते हैं। साथ ही इसके जरिये वो उम्मीद के अनुरूप काम न करने वाले कर्मचारियों के बोनस और स्टॉक ग्रांट भी रोक सकते हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजरों को उन 10,000 कर्मचारियों की पहचान करने को कहा गया है, जो औसत ने नीचे काम कर रहे हैं। बाद में ऐसे कर्मचारियों की छंटनी होगी।

    बदलाव

    नए सिस्टम से होंगे ये बदलाव

    बताया गया है कि नया सिस्टम आने के बाद ऐसे कर्मचारियों की संख्या भी कम हो जाएगी, जिन्हें ज्यादा रेटिंग दी जाती है। आगे चलकर इसी रेटिंग के आधार पर कर्मचारियों को बोनस और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी। यानी कंपनी पर आर्थिक बोझ कम होगा।

    बता दें कि अल्फाबेट के दुनियाभर में 1.87 लाख कर्मचारी है और तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    प्रतिक्रिया

    कंपनी की तरफ से आधिकारिक टिप्पणी का इंतजार

    छंटनी की इस रिपोर्ट पर अभी तक अल्फाबेट की टिप्पणी नहीं आई है।

    इससे पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने गूगल को अधिक कुशल बनाने की बात कहते हुए छंटनी का संकेत दिया था।

    उन्होंने कहा था कि कंपनी अब भी क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे दीर्घकालीन प्रोजेक्ट में निवेश कर रही है, लेकिन मितव्ययी और अधिक कुशल होना जरूरी है। कंपनी अपने कर्मचारियों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    जानकारी

    गूगल में नहीं हो रहीं नई भर्तियां

    गूगल ने नई भर्तियों पर पहले ही रोक लगा दी थी और कई मौजूदा कर्मचारियों को बता दिया था कि अगर उनका काम उम्मीद के अनुरूप नहीं होता है तो उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

    ऐसी भी जानकारी मिली है कि अल्फाबेट ने कुछ कर्मचारियों को कहा है कि अगर छंटनी की सूची में उनका नाम आ रहा है तो वो 60 दिनों के भीतर कंपनी में नई भूमिका के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    जानकारी

    HP भी करेगी छंटनी

    कंप्यूटर निर्माता कंपनी HP ने कहा है कि वह अगले तीन सालों में 4,000-6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने इसके पीछे कंप्यूटर की गिरती बिक्री को जिम्मेदार बताया है।

    चिंता

    मंदी की आहट ने बढ़ाई कंपनियों की चिंता

    वैश्विक मंदी की आहट ने कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है और छंटनी शुरू हो गई है। हालिया दिनों में मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, जोमेटो और ट्विटर समेत कई बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

    इन कंपनियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, मंदी का भय, निवेश के लिए कम पैसा और स्टार्टअप के लिए फंडिंग की कमी को देखते हुए छंटनी करना जरूरी हो गया है।

    मंदी

    वैश्विक मंदी की आशंका जाहिर कर चुका है IMF

    पिछले महीने जारी अपनी रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वैश्विक मंदी की आशंका व्यक्त की थी।

    इस रिपोर्ट में कहा गया था कि महामारी के चरण को छोड़ दें तो साल 2001 के बाद से फिलहाल वैश्विक विकास दर सबसे कमजोर है। यह अनुमान सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण मंदी को दर्शाता है।

    IMF अधिकारियों ने कहा था कि 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक तिहाई से अधिक की गिरावट आने का खतरा बढ़ गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    ट्विटर
    मेटा
    अर्थव्यवस्था समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    गूगल

    गूगल क्रोम ब्राउजर को नया अपडेट, मिले फुल-स्क्रीन PDF व्यू और गूगल लेंस जैसे फीचर्स गूगल क्रोम
    एंड्रॉयड होम स्क्रीन पर कैसे जोड़ें गूगल पासवर्ड मैनेजर का शॉर्टकट? ये है आसान तरीका लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    यूट्यूब लॉन्च कर सकती है अपना स्ट्रीमिंग वीडियो प्लेटफॉर्म, एंटरटेनमेंट कंपनियों के साथ करेगी पार्टनरशिप यूट्यूब
    पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास सैमसंग

    ट्विटर

    NASA आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव चांद
    ट्विटर सर्कल फीचर लॉन्च, अब आपकी पसंद के लोग ही देख सकेंगे आपका ट्वीट एंड्रॉयड
    सऊदी अरब में सोशल मीडिया पोस्ट के लिए महिला को 45 साल की सजा सऊदी अरब
    ट्विटर ने शुरू की एडिट बटन की टेस्टिंग, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा फेसबुक

    मेटा

    व्हाट्सऐप में आने वाले हर नए फीचर की जानकारी देगा चैटबॉट, चल रही टेस्टिंग व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम यूजर्स को बतानी होगी उनकी पहचान, देने होंगे कई सवालों के जवाब- एडम मॉसेरी इंस्टाग्राम
    बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के फेसबुक वीडियो कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका फेसबुक
    व्हाट्सऐप पर आ रहे तीन नए प्राइवेसी फीचर, एक्सपीरियंस होगा बेहतर व्हाट्सऐप

    अर्थव्यवस्था समाचार

    आज तक के उच्चतम स्तर पर सोना, 50,000 रुपये के पार पहुंची प्रति तोला की कीमत भारत की खबरें
    वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुधरने में लग सकते हैं पांच साल- विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री भारत की खबरें
    अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के बड़े कदम, सरकारी कर्मचारियों को एडवांस मिलेंगे 10,000 रुपये निर्मला सीतारमण
    मंदी में देश की अर्थव्यवस्था, RBI ने लगाया लगातार दूसरी तिमाही में GDP गिरने का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025