AI ने नौकरी बाजार में फ्रेशर्स के लिए राह की मुश्किल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने नौकरी बाजार में हलचल मचा दी है। अब ज्यादातर नौकरियों में अनुभवी पेशेवर लोगों को मौका दिया जा रहा है, वहीं नए ग्रेजुएट्स को अपनी पहली नौकरी पाने में काफी दिक्कत आ रही है।
AIDE इंस्टीट्यूट के एक अध्ययन के अनुसार, 500 कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कुल भर्तियों में से लगभग 71 फीसदी वरिष्ठ भूमिकाओं के लिए हैं, जबकि कनिष्ठ भूमिका के लिए केवल 13 फीसदी पद ही खाली हैं।
पिछले एक साल में, जो रूटीन काम पहले युवा पेशेवर के लिए करियर की शुरुआत का मौका देते थे, वे अब तेजी से ऑटोमेट किए जा रहे हैं।
कंपनियां ढूंढ रही हैं AI कौशल वाले लोग
कंपनियां ऐसे लोगों की तलाश में हैं, जो ऑटोमेशन डिजाइन और डाटा लिटरेसी जैसे AI कौशल के साथ तुरंत काम शुरू कर सकें।
शेपहर्ट्ज टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सिद्धार्थ चंदुरकर का कहना है, "आजकल जो कंपनियां सबसे ऊपर आ रही हैं, वे ऐसे लोग चाहती हैं, जो AI के साथ मिलकर काम करें, न कि उसके खिलाफ जाएं।"
बैंकिंग और इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में शुरुआती स्तर की नौकरियां घट रही हैं क्योंकि नियोक्ता ऐसे स्वतंत्र विचारक
ढूंढ रहे हैं, जो स्मार्ट टेक के साथ काम कर सकें। नए ग्रेजुएट्स के लिए इसका मतलब है कि अब इस प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उन्हें अपने कौशल में सुधार करना होगा।