सांबानोवा ने जुटाया करीब 90 अरब रुपये का फंड, मूल्यांकन 1,000 अरब रुपये के करीब पहुंचा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता सांबानोवा को हाल ही में एक अरब डॉलर (करीब 90 अरब रुपये) की नई फंडिंग मिली है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 11 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) तक पहुंच गया।
इस फंडिंग राउंड की अगुवाई जनरल अटलांटिक ने की है। यह रकम उसके 35 करोड़ डॉलर (करीब 3,200 करोड़ रुपये) के सीरीज-E राउंड के ठीक 5 महीने बाद मिली है।
साथ ही, कंपनी ने अपना शक्तिशाली SN50 चिप भी लॉन्च किया था, जिसे अगली जनरेशन के AI मॉडल्स के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रॉड्रिगो लियांग का कहना है कि उन्हें अभी और फंडिंग मिलने की उम्मीद है।
अब अधिग्रहण और IPO की पर निगाहें
कंपनी अब अधिग्रहण करने और भविष्य में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसने बैंकिंग सेक्टर के लिए सुरक्षित AI सिस्टम उपलब्ध कराने के मकसद से जेपी मॉर्गन के साथ साझेदारी की है और नई तकनीकों पर इंटेल के साथ भी मिलकर काम कर रही है।
ब्लैकरॉक और कतर निवेश प्राधिकरण जैसे बड़े निवेशकों ने भी इस कंपनी में बड़ा निवेश किया है। यह नया फंड सांबानोवा को तेजी से विस्तार करने में सक्षम बनाएगा। साथ ही, बढ़ती मांग के बावजूद कंपनी अपनी सप्लाई चेन को स्थिर बनाए रख पाएगी।