एंटीबायोटिक जेनच के आने के बाद भी क्यों लुढ़के वॉकहार्ट के शेयर?
वॉकहार्ट के शेयर मंगलवार (2 जून) को 9 फीसदी तक लुढ़क गए, जिससे यह निफ्टी स्मॉलकैप 100 में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले स्टॉक्स में से एक बन गया।
यह गिरावट पिछले 3 कारोबारी सत्रों में हुई 36.77 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी के ठीक बाद देखने को मिली है। दरअसल, वॉकहार्ट की नई एंटीबायोटिक जेनच से जुड़ी बड़ी खबर के बाद निवेशकों ने मुनाफा भुनाने की जल्दी की।
कंपनी खुद जेनच को मार्केट करेगी
वॉकहार्ट ने जेनच को अमेरिका और भारत से मिली मंजूरी के बाद 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर को छुआ था। यह दवा मुश्किल यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के लिए भारत में ही विकसित की गई है।
आमतौर पर कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिलकर काम करती हैं, लेकिन वॉकहार्ट ने जैनीच को भारत और विदेश दोनों में खुद ही मार्केट करने का फैसला किया है।
कंपनी के संस्थापक हबीब खोराकीवाला ने बताया कि भारत में विकसित की गई किसी नई केमिकल एंटिटी के लिए यह पहला ऐसा मौका है, जो कंपनी के लिए गर्व का एक बड़ा पल है।