Page Loader
अमेरिका में लगे आरोप पर अडाणी समूह ने जारी किया बयान, क्या-क्या कहा? 
अमेरिका के आरोपों पर अडाणी समूह का बयान आया है

अमेरिका में लगे आरोप पर अडाणी समूह ने जारी किया बयान, क्या-क्या कहा? 

लेखन आबिद खान
Nov 21, 2024
02:30 pm

क्या है खबर?

गौतम अडाणी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए आरोपों पर अडाणी समूह की प्रतिक्रिया आई है। समूह की ओर से इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया गया है। समूह ने कहा कि अभियोग में लगाए गए आरोप अभी केवल आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक प्रतिवादी को निर्दोष माना जाता है।

बयान

समूह ने कहा- सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे

समूह ने कहा, "सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे। अडाणी समूह हमेशा अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और रेगुलेशन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले संगठन हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने खुद कहा कि अभी ये सिर्फ आरोप हैं। आरोपियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि दोषी साबित न हो जाएं।"

आरोप

क्या है मामला?

अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि अडाणी समूह ने अमेरिका की बिजली वितरण कंपनियों के साथ सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को कथित तौर पर करीब 2,000 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। इसके अलावा निवेशकों से धोखाधड़ी और अनुबंध हासिल करने के लिए अडाणी पर अरबों रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अमेरिका की एक कोर्ट ने अडाणी और उनके भतीजे सागर समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया है।