अडाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 983 करोड़ रुपये हुआ
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने मुनाफे में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो 983 करोड़ रुपये रहा।
इस मुनाफे की बड़ी वजह नए रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को कंपनी से जोड़ना और बिजली की बिक्री में बढ़ोतरी होना है।
इन सबके साथ ही, कंपनी की कुल आमदनी भी 16 फीसदी बढ़कर 4,663 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
बिजली आपूर्ति से होने वाली आमदनी 29 फीसदी बढ़ी
कंपनी को बिजली सप्लाई से होने वाली आमदनी में भी 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जो अब 4,280 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह एनर्जी सेल्स में 30 फीसदी का इजाफा होना है।
अडानी ग्रीन एनर्जी ने अपनी परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में भी 27 फीसदी का विस्तार किया है, जिससे यह अब 20.1GW हो गई है। इसमें गुजरात के खावड़ा पार्क में हुई बड़ी बढ़ोतरी भी शामिल है।
इन तमाम उपलब्धियों के साथ, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2030 तक 50GW रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।