बजट 2026: देश में खुलेंगे 3 नए AIIMS, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा ऐलान
क्या है खबर?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में स्वास्थ्य से जुड़े अहम ऐलान किए हैं। देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) खोले जाएंगे। अभी इनकी जगह नहीं बताई गई है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य इलाज के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने NIMHANS 2.0 स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, "भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।"
निमहंस
NIMHANS 2.0 योजना का ऐलान
सरकार ने उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इसके तहत NIMHANS 2.0 स्थापित किया जाएगा, जो देश के लिए एक प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के तौर पर काम करेगा। इससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी, प्रशिक्षण और शोध को मजबूती मिलेगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके अलावा 5 साल में एक लाख विशेषज्ञ हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनेंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डिजाइन
15,000 स्कूलों में बनेगी कंटेंट क्रिएटर लैब
वित्त मंत्री ने कहा, "एनिमेशन, ब्रॉडकास्टिंग, गेमिंग और क्रिएटिव क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी। इसे देखते हुए सरकार ने 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। भारतीय डिजाइन इंडस्ट्री की बढ़ती मांग को देखते हुए पूर्वी भारत में नई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना की जाएगी। सरकार राज्यों को समर्थन देगी ताकि मुख्य औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जा सकें।"