NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / यामाहा फैसिनो 125 और रे-ZR स्कूटर हाइब्रिड को मिला अपडेट, 2023 वेरिएंट में हुए लॉन्च 
    ऑटो

    यामाहा फैसिनो 125 और रे-ZR स्कूटर हाइब्रिड को मिला अपडेट, 2023 वेरिएंट में हुए लॉन्च 

    यामाहा फैसिनो 125 और रे-ZR स्कूटर हाइब्रिड को मिला अपडेट, 2023 वेरिएंट में हुए लॉन्च 
    लेखन अविनाश
    Feb 21, 2023, 07:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यामाहा फैसिनो 125 और रे-ZR स्कूटर हाइब्रिड को मिला अपडेट, 2023 वेरिएंट में हुए लॉन्च 
    यामाहा फैसिनो 125 और रे ZR स्कूटर हाइब्रिड को मिला अपडेट

    जापानी वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने भारत में उपलब्ध अपने फैसिनो 125 और रे-ZR स्कूटर हाइब्रिड के 2023 को लॉन्च कर दिया है। दोनों वाहनों को नए रंग विकल्प में उतारा गया है। इनके इंजन को बेहतर बनाने के लिए इसमें OBD-II सेंसर का उपयोग किया गया है। इनमें 125cc का सिंगल-सिलेंडर वाला एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8hp की पावर जनरेट करता है। इनके अन्य सभी फीचर्स इनके मौजूदा मॉडल के समान ही होंगे।

    यामाहा फैसिनो और रे-ZR का लुक 

    यामाहा फैसिनो 125 और रे-ZR में एक इंडिकेटर/हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट एप्रन, एक फ्लैट फुटबोर्ड, ग्रैब रेल के साथ सिंगल-पीस सीट और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट दिया गया है। दोनों स्कूटरों में यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप सपोर्ट मिलता है। इसमें एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इन्हें तीन नए रंगों- डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक और लाइट ग्रे वर्मिलियन के विकल्प में पेश किया गया है।

    समान इंजन के साथ आते हैं दोनों स्कूटर

    यामाहा फैसिनो में एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड (Fi) 125cc इंजन दिया गया है, जिससे इसके नाम के साथ Fi जुड़ा है। यह स्कूटर 6,500rpm पर 8bhp की अधिकतम पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें हाइब्रिड विकल्प के तौर पर एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम भी मिलता है, जिससे कंपनी इसके माइलेज में सुधार का दावा करती है। आपको बता दें कि इस स्कूटर में भी वही इंजन है जो रेजर 125 में मिलता है।

    दोनों स्कूटरों में मिलते हैं ये फीचर्स

    यामाहा फैसिनो और रे-ZR के फ्रंट व्हील पर डिस्क/ड्रम ब्रेक, रियर व्हील पर ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है। साथ ही सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए इनमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। लेटेस्ट स्कूटर के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इनमें सामने की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। ये दोनों स्कूटर्स अपने हाई-परफॉरमेंस फीचर्स और दमदार लुक के लिए जाने जाते हैं।

    क्या है इन स्कूटरों की कीमत?

    2023 यामाहा फैसिनो 125 Fi हाइब्रिड को 78,600 रुपये से लेकर 91,030 रुपये के बीच है, वहीं रे-ZR 125 Fi हाइब्रिड की कीमत 82,730 रुपये से लेकर 93,530 रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    हाल ही में अपडेट हुई हैं बाइक्स 

    हाल ही में यामाहा ने भारत में उपलब्ध अपनी पांच 150cc बाइक्स को अपडेटेड वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें FZ-X, MT-15, FZS, FZS-FI V4 डीलक्स और R15M बाइक्स शामिल हैं। सभी दोपहिया वाहनों को लेटेस्ट फीचर्स और नए रंगों के विकल्प में लॉन्च किया गया है। इनमें अपडेटेड इंजन भी जोड़े गए हैं, जो OBD-2 मानदंडों का पालन करते हैं। हालांकि, इनके अन्य सभी फीचर्स मौजूदा मॉडलों के समान ही होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    यामाहा
    लेटेस्ट स्कूटर
    दोपहिया वाहन
    ऑटोमोबाइल

    यामाहा

    यामाहा ने 150cc बाइक लाइन-अप को किया अपडेट, नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुए ये मॉडल्स   यामाहा R15 V4
    KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन
    यामाहा भारत में लॉन्च करेगी MT-07, MT-09 और YZF-R7 बाइक्स यामाहा YZF-R3
    यामाहा RX100 रेट्रो लुक के साथ भारत में देगी दस्तक, कंपनी के अध्यक्ष ने की पुष्टि यामाहा RX100

    लेटेस्ट स्कूटर

    ग्रीव्ज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारत में लॉन्च किया एम्पीयर प्राइमस स्कूटर, कीमत 1.1 लाख रुपये दोपहिया वाहन
    ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे किफायती वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 85,000 रुपये ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया नया स्कूटर जूम, जानिए इसके फीचर्स और कीमत हीरो मोटोकॉर्प
    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट आई सामने, अगले साल भारत में दस्तक देगा यह स्कूटर होंडा एक्टिवा

    दोपहिया वाहन

    बाउंस इंफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 96,800 रुपये बाउंस इनफिनिटी
    रिवोल्ट RV400 बाइक की बुकिंग शुरू, देंगे होंगे मात्र 2,499 रुपये  बाइक न्यूज
    महेंद्र सिंह धोनी खरीदी TVS रोनिन बाइक, जानिए क्या है इसमें खास  महेंद्र सिंह धोनी
    बजाज 220F भारत में करेगी वापसी, शुरू हुई बुकिंग   बजाज

    ऑटोमोबाइल

    हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, जानिए इसकी खासियत  हुंडई मोटर कंपनी
    टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर के 2024 वेरिएंट से उठा पर्दा, सामने आये ये फीचर्स टोयोटा
    हुंडई वरना के फेसलिफ्ट मॉडल की चल रही तैयारी, मार्च में शुरू होगा उत्पादन   हुंडई मोटर कंपनी
    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023