NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
    अगली खबर
    क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
    क्या होती है क्रूजर बाइक?

    क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

    लेखन सोनाली सिंह
    Dec 05, 2021
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    क्या आप लग्जरी, सामान्य मोटरसाइकिलों से थोड़ी नीची मगर आरामदायक सीटींग पोजिशन और एक धांसू लुक वाली बाइक के बारे में जानते हैं?

    जी हां, हम क्रूजर बाइक की बात कर रहे हैं, जो लंबी राइडिंग के शौकीन लोगों की पहली पसंद है।

    रॉयल एनफील्ड से लेकर हार्ले डेविडसन तक इन सभी लग्जरी ब्रांडस में क्रूजर बाइक की एक लंबी लिस्ट है।

    तो अगर आप भी इस बाइक के दीवाने हैं तो पहले इसके बारे में जरूरी बातें जाने लें।

    जानकारी

    भारत में कितने तरह की होती हैं मोटरसाइकिलें?

    क्रूजर बाइक्स के बारे में जानने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि भारत में फिलहाल कितनी तरह की बाइक्स मौजूद हैं।

    भारत में कुल सात तरह ही बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसमें एडवेंचर, डर्ट, क्रूजर, स्पोर्ट्स, स्ट्रीट, कम्यूटर और इकॉनोम्यूटर बाइक्स शामिल हैं।

    इन सभी बाइकों में अपने कुछ खास लुक और फीचर्स होते हैं जिसकी वजह से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चयन करते हैं।

    परिचय

    किसे कहते हैं क्रूजर बाइक?

    क्रूजर बाइक प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट के अंतर्गत आने वाला दो-पहिया वाहन है।

    आमतौर पर दुनियाभर के अधिकांश क्रूजर की कीमत नियमित कम्यूटर बाइक से अधिक होती है।

    एक सामान्य क्रूजर बाइक की पहचान इसके बेहतर सीट कुशन के साथ कम ऊंचाई वाली सीटिंग पोजिशन से की जा सकती है और बाजार में इसके दो ट्रिम्स- टूरर और हेलिकॉप्टर मौजूद हैं।

    इस बाइक को कम ट्रैफिक वाली जगहों चलने के लिए तैयार किया गया है।

    जानकारी

    कब आई थी पहली क्रूजर?

    क्रूजर बाइक की शुरुआती अमेरिका में 1930 से 1950 के दशक में हुई थी। हालांकि, इन्हे प्रसिद्धि 1990 में मिली। आज के समय में भारत में रॉयल एनफील्ड, इंडियन मोटरसाइकिल, होंडा, यामाहा, कावासाकी, डुकाटी जैसे ब्रांड के क्रूजर बाइक्स मिलते हैं।

    लुक

    कैसा होता है इनका डिजाइन?

    क्रूजर बाइक्स में ऊंचे और चौड़े हैंडलबार्स होते हैं, जिससे इसे एक बेहतर राइडिंग पोश्चर मिलता है।

    इसमें फुटपेग को आगे की तरफ इंजन के पास रखा गया है, जबकि अन्य बाइक की तुलना में राइडर के बैठने की जगह थोड़ी पीछे होती है। इससे राइडर को लंबी दूरी के दौरान थकान नहीं होती है।

    इसका हैंडलबार काफी ऊपर की ओर और पीछे की तरफ झुका हुआ होता है और बड़े व्हील बेस इसे एक अलग लुक देते हैं।

    पावरट्रेन

    पावरफुल इंजन के साथ आती है क्रूजर बाइक

    क्रूजर बाइक के शुरुआती मॉडल्स आमतौर पर 200cc की इंजन क्षमता और 20bhp तक की पावर के साथ आते हैं।

    मिड-लेवल क्रूजर मोटरसाइकिलें 200-600cc के बीच इंजन साइज की पेशकश करती हैं। इसके अलावा कुछ हाई-एंड क्रूजर मॉडल्स 1,200cc से भी अधिक इंजन पावर के साथ आते हैं।

    चूंकि, इन बाइक्स को आरामदायक राइडिंग के लिए बनाया जाता है इसलिए इनकी माइलेज कम होती है। वहीं, इनका मेंटेनेस कॉस्ट भी ज्यादा होता है।

    नुकसान

    क्रूजर बाइक के हैं कुछ नुकसान

    क्रूजर बाइक शहरों के लिए नहीं बनी है क्योंकि अपने साइज की वजह से इसे ट्रैफिक वाली जगहों पर चलाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही नार्मल बाइक्स के मुकाबले एक क्रूजर बाइक का रख-रखाव ज्यादा महंगा होता है।

    सीटिंग पोजिशन नीचे होने की वजह से कई बार सामने सड़क के गड्ढों को देखना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एक महंगी बाइक होने के नाते यह आम लोगों की पहुंच से भी दूर होती है।

    जानकारी

    भारत में मौजूद हैं ये क्रूजर बाइकें

    भारत में हाल में पेश हुई हार्ले डेविडसन की स्पोर्टस्टर S बाइक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बुलेट 350, जावा 42, होंडा H'ness CB350, बेनेली इंपीरियल 400, बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160, ट्रायम्फ रॉकेट, कावासाकी वॉलकन S और ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन जैसी क्रूजर बाइकें मौजूद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    ऑटोमोबाइल
    हार्ले डेविडसन
    ट्रायम्फ

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    फरवरी में इन बाइक्स की हुई खूब बिक्री, हीरो स्पलेंडर बनी लोगों की पहली पसंद होंडा
    अगर नहीं खरीदना चाहते रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 तो इन विकल्पों पर करें विचार होंडा
    भारत में लॉन्च हुए रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 के 2021 मॉडल्स भारत की खबरें
    मार्च में दोपहिया वाहनों की धमाकेदार बिक्री, हीरो समेत इन कंपनियों ने दर्ज किया इजाफा होंडा

    ऑटोमोबाइल

    लॉन्च हुई 2022 TVS अपाचे RTR 200 4V, जानिए बाइक के फीचर्स TVS मोटर
    टाटा सफारी को मिले कई सॉफ्टवेयर अपडेट्स, नए फीचर्स भी हुए शामिल टाटा मोटर्स
    नवंबर में MG मोटर्स की बिक्री में आई 40 प्रतिशत की गिरावट, केवल 2,481 यूनिट्स बिकीं MG की कारें
    KTM के साथ मिलकर बजाज लाने वाली है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट इलेक्ट्रिक स्कूटर

    हार्ले डेविडसन

    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें
    भारत में हार्ले डेविडसन की बाइक्स की बिक्री करेगी हीरो मोटोकॉर्प, सर्विस भी देगी ऑटोमोबाइल
    हीरो मोटरकॉर्प ने बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में बेची आठ लाख से अधिक बाइक्स और स्कूटर्स ऑटोमोबाइल

    ट्रायम्फ

    डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार लाया गया महाभियोग प्रस्ताव, निचले सदन में पारित दुनिया
    इस महीने भारत में आएगी 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS, 28 जनवरी को होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS, दिए गए पांच राइडिंग मोड्स ऑटोमोबाइल
    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025