NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    अगली खबर
    BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS (तस्वीर: BMW)

    BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  

    लेखन अविनाश
    Sep 19, 2023
    12:59 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW मोटरराड भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW R 1300 GS लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 28 सितंबर को पेश करने वाली है।

    कंपनी इस बाइक की टीजर इमेज भी जारी कर चुकी है।

    यह देश में कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक होगी और सेगमेंट में इसे 1250 GS के ऊपर रखा जाएगा।

    आइये जानते हैं कि इस बाइक में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।

    लुक

    बाइक के लुक में किया जायेगा बदलाव 

    कंपनी नई BMW R 1300 GS के लुक को अपडेट कर सकती है।

    इसमें सामने की तरफ विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेडलैंप और एक एडजस्टेबल विंडस्क्रीन की सुविधा दी जा सकती है। इसमें LED लाइटिंग सेटअप और सिंगल पीस सीट की सुविधा मिलेगी।

    इसके अलावा इसके बेस मॉडल में अलॉय व्हील और टॉप मॉडल में स्पोक व्हील दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस बाइक के लिए कई एक्सेसरीज की पेशकश भी करेगी।

    इंजन

    1300cc इंजन के साथ आएगी बाइक 

    आगामी बाइक BMW R 1300 GS में 1300cc का बॉक्सर-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन 7,750rpm पर 143.5bhp की पावर और 6,750rpm पर 143Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    बता दें कि ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 7-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

    कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक नए बोल्ट-ऑन सबफ्रेम चेचिस पर बनाएगी, जिससे इस बाइक का वजन इसके मौजूदा मॉडल से लगभग 12 किलोग्राम तक कम होगा।

    फीचर्स

    BMW R 1300 GS में मिलेंगे ये फीचर्स

    सवारी की सुरक्षा BMW R 1300 GS को सड़कों पर बेहतर संचालन प्रदान करने के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

    साथ ही इसमें रडार-आधारित क्रूज कंट्रोल, एक ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम और कॉर्नरिंग लाइट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें सामने की ओर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ पर एक मोनो-शॉक यूनिट दिया जा सकता है।

    जानकारी

    क्या होगी BMW R 1300 GS की कीमत? 

    भारत में BMW R 1300 GS की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसकी लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। यह ट्रायम्फ की टाइगर को टक्कर देगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि BMW कंपनी BMW मोटरराड ब्रांड के तहत अपने दोपहिया वाहनों की बिक्री करती है।

    BMW मोटरराड की शुरुआत 1923 में हुई थी और अब तक कंपनी इस ब्रांड के तहत करोड़ो बाइक्स की बिक्री कर चुकी है।

    वर्तमान में देश में कंपनी की G 310 GS, G 310 RR, M 1000 R, M 1000 XR, 1250 GS, F 850 GS और S 1000 XR जैसी बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW मोटरराड
    दोपहिया वाहन
    बाइक न्यूज
    आगामी बाइक्स

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    BMW मोटरराड

    टीजर में दिखी BMW 310 RR बाइक, इन फीचर्स के साथ जुलाई में देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    भारतीय बाजार में इन बाइक्स को टक्कर देगी सुजुकी कटाना स्पोर्ट्स बाइक डुकाटी
    BMW ने लॉन्च की नई 310 RR बाइक, G 310 R को भी मिला अपडेट BMW कार
    KTM ड्यूक 390 की तुलना में कितनी दमदार है BMW G 310 R? बाइक सेल

    दोपहिया वाहन

    होंडा के दोपहिया वाहनों के लिए कैसा रहा अगस्त? जानिए कंपनी की सेल्स रिपोर्ट  होंडा
    आइकॉनिक बाइक: युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुई थी रॉयल एनफील्ड फ्यूरी  रॉयल एनफील्ड बाइक
    TVS अपाचे RTR 310 बाइक 6 सितंबर को होगी लॉन्च, आक्रामक होगा लुक TVS मोटर
    कावासाकी निंजा ZX-4R और ZX-6R भारत में जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  कावासाकी

    बाइक न्यूज

    नई हीरो ग्लैमर 125 बाइक की पहली बार दिखी झलक, जानें कैसा है लुक हीरो मोटोकॉर्प
    नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 बाइक में मिलेंगे ट्यूबलेस टायर, टेस्टिंग में दिखी झलक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    नई कावासाकी निंजा 650 बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.16 लाख रुपये    कावासाकी निंजा 650
    कावासाकी Z H2 और Z H2 SE के अपडेटेड वेरिएंट हुए लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा कावासाकी मोटर्स इंडिया

    आगामी बाइक्स

    पल्सर NS160 से हीरो ग्लैमर तक, फ्लैक्स-फ्यूल इंजन के साथ ऑटो एक्सपो में दिखीं ये बाइक्स TVS मोटर
    नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल्स रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    डिवोट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 किलोमीटर इलेक्ट्रिक बाइक
    KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025