NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा पंच EV से महिंद्रा XUV.e8 तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs  
    अगली खबर
    टाटा पंच EV से महिंद्रा XUV.e8 तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs  
    भारत में जल्द आएंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs (तस्वीर: किआ)

    टाटा पंच EV से महिंद्रा XUV.e8 तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs  

    लेखन अविनाश
    Oct 13, 2023
    08:09 am

    क्या है खबर?

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में प्रवेश कर रही हैं।

    भारतीय बाजार में एक के बाद कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च हो रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां जल्द ही कुछ और इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं।

    अगर आप भी कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देश में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक SUVs की जानकारी लाए हैं।

    #1

    टाटा पंच EV: कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू  

    कंपनी ने टाटा पंच EV प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी पंच EV को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जून, 2023 में टाटा इस कार के प्रोडक्शन वेरिएंट को पेश करने की योजना भी बना रही है।

    अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेगमेंट में इसे टिगोर और नेक्सन EV के बीच में रखा जाएगा। सिंगल चार्ज में यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।

    #2

    टाटा कर्व: कीमत करीब 15 लाख रुपये  

    इसी साल टाटा मोटर्स अपनी कर्व SUV को भी इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में पेश करने वाली है। SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है।

    इसके पावरट्रेन का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कर्व EV एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    कर्व तीन-पिन सॉकेट के माध्यम से लैपटॉप, टेंट या अन्य विद्युत उपकरणों जैसे अन्य उपकरणों को भी पावर दे सकती है।

    #3

    किआ EV9: अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये से शुरू 

    इसी साल किआ मोटर्स ने अपनी EV9 SUV के प्रोडक्शन वेरिएंट से पर्दा उठाया था। अब इसकी लॉन्च डेट की जानकारी सामने आ गई है।

    इसे 2024 की शुरुआत में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। इसमें 78.1kWh और 99.8kWh की बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा।

    यह एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक (ADAS) लेवल-3 से लैस होगी। साथ ही सिंगल चार्ज में यह 581 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    #4

    महिंद्रा XUV.e8: अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

    कंपनी वर्तमान में महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, जिसे अगले साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित है। इसमें 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पावर आउटपुट 230PS से 350PS तक होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर चलेगी।

    #5

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक: अनुमानित कीमत करीब 25 लाख से शुरू

    टाटा अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हैरियर इलेक्ट्रिक का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया जाएगा।

    इस गाड़ी में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के नए अलॉय व्हील भी उपलब्ध होंगे। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह सेटअप 100.75hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज
    टाटा पंच

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    इलेक्ट्रिक वाहन

    म्यूनिख मोटर शो में नजर आईं फ्यूचरिस्टिक लुक वालीं ये इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारें  कॉन्सेप्ट कार
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs ने रफ्तार में छुआ 200 किमी/घंटा का आंकड़ा   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    होंडा प्रोलॉग से एलिवेट EV तक, भारत में 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी कंपनी  होंडा मोटर कंपनी
    एथर ला रही नया 450X LR इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या होगा इसमें नया  एथर एनर्जी

    ऑटोमोबाइल

    डुकाटी ने भारत में लॉन्च की 3 नई स्क्रैम्ब्लर बाइक, जानिए इनकी खासियत  दोपहिया वाहन
    टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट बनाम MG ZS EV: तुलना से समझिये कौन-सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर टाटा मोटर्स
    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को मिले 2 नए वेरिएंट्स, जानिए इनकी खासियत   किआ मोटर्स
    क्या वोल्वो C40 रिचार्ज और BMW iX से बेहतर है मर्सिडीज-बेंज EQE? पढ़िए इनमें तुलना  कार की तुलना

    कार न्यूज

    ऑडी Q8 का स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च, जानिए फीचर्स और इसकी कीमत   ऑडी कार
    नई BMW 6-सीरीज ग्रैन टूरिस्मो ने भारत में दी दस्तक, इतनी है कीमत   BMW कार
    #NewsBytesExpainer: MG मोटर्स को सफल कार निर्माता बनाने वाली हेक्टर SUV के बारे में अहम बातें MG मोटर्स
    BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो ने भारत में दी दस्तक, इन गाड़ियों से करेगी मुकाबला कार की तुलना

    टाटा पंच

    किआ सोनेट फेसलिफ्ट समेत 10 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च होगी ये SUVs  आगामी SUV
    टाटा पंच के मुकाबले कहां खड़ी है मारुति सुजुकी फ्रोंक्स? तुलना से समझिये  ऑटोमोबाइल
    टाटा पंच के लिए ग्राहकों का इंतजार और बढ़ा, अब तक बिकी करीब 1.75 लाख यूनिट  टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन से लेकर मारुति ब्रेजा तक, पिछले महीने इन SUVs का चला जादू  ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025