NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा XUV.e8 तक, भारत में जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें
    अगली खबर
    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा XUV.e8 तक, भारत में जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें
    भारत में जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें (तस्वीर: किआ)

    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा XUV.e8 तक, भारत में जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें

    लेखन अविनाश
    Jul 06, 2023
    09:21 am

    क्या है खबर?

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में प्रवेश कर रही हैं। भारतीय बाजार में एक के बाद कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च हो रहे हैं।

    महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां जल्द ही कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं।

    अगर आप भी कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके लिए देश में जल्द लॉन्च होने वाली कुछ शानदार गाड़ियों की जानकारी लेकर आए हैं।

    #1

    टाटा पंच EV: कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू 

    कंपनी ने टाटा पंच EV प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी पंच EV को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जून, 2023 में टाटा इस कार के प्रोडक्शन वेरिएंट को पेश करने की योजना भी बना रही है।

    अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेगमेंट में इसे टिगोर और नेक्सन EV के बीच में रखा जाएगा। सिंगल चार्ज में यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।

    #2

    महिंद्रा XUV.e8: अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

    कंपनी वर्तमान में महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, जिसे अगले साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित है।

    इसमें 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पावर आउटपुट 230PS से 350PS तक होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर चलेगी।

    #3

    टाटा कर्व: कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू

    इसी साल टाटा मोटर्स अपनी कर्व SUV को भी इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में पेश करने वाली है। SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है।

    इसके पावरट्रेन का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कर्व EV एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    कर्व तीन-पिन सॉकेट के माध्यम से लैपटॉप, टेंट या अन्य विद्युत उपकरणों जैसे अन्य उपकरणों को भी पावर दे सकती है।

    #4

    मारुति सुजुकी eVX: अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये 

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी eVX लॉन्च करने की योजना बना रही है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी की टेस्टिंग कर रही है और इसे अगले साल पेश किया जा सकता है।

    इस गाड़ी को बॉक्सी लुक मिला है और इसके रियर में लेयर्ड स्पॉइलर, रग्ड बंपर और पूरी लंबाई में कनेक्टिंग LED स्ट्रिप भी मिलेंगी। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी करीब 550 किलोमीटर चलेगी।

    #5

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक: अनुमानित कीमत करीब 25 लाख से शुरू

    टाटा अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हैरियर इलेक्ट्रिक का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया जाएगा।

    इस गाड़ी में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के नए अलॉय व्हील भी उपलब्ध होंगे। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह सेटअप 100.75hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

    #6

    किआ EV9: अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये से शुरू  

    इसी साल किआ मोटर्स ने अपनी EV9 SUV के प्रोडक्शन वेरिएंट से पर्दा उठाया था। अब इसकी लॉन्च डेट की जानकारी सामने आ गई है। इसे 2024 की शुरुआत में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है।

    इसमें 78.1kWh और 99.8kWh की बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। यह एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक (ADAS) लेवल-3 से लैस होगी। साथ ही सिंगल चार्ज में यह 581 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    ऑटोमोबाइल
    टाटा मोटर्स

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक साइकिल क्या है और ये कितने प्रकार की होती हैं? जानिए इसके फायदे   ऑटोमोबाइल
    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल वाहनों पर अतिरिक्त ग्रीन टैक्स लगाने की मांग  दोपहिया वाहन
    सिट्रॉन लेकर आ रही C5 एयरक्रॉस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद   सिट्रॉन
    टॉर्क क्रेटोस R इलेक्ट्रिक बाइक हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम  इलेक्ट्रिक बाइक

    इलेक्ट्रिक कार

    MG ZS EV को मिला 500 यूनिट्स का ऑर्डर, ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से हुआ करार  MG मोटर्स
    महिंद्रा की नई SUV टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    जनरल मोटर्स ने मिलाया टेस्ला से हाथ, चार्जिंग नेटवर्क और तकनीक का करेगी इस्तेमाल जनरल मोटर्स
    एस्पार्क ओउल इलेक्ट्रिक कार ने बनाए रफ्तार से जुड़े ये 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड  गिनीज बुक

    ऑटोमोबाइल

    वोल्वो C40 रिचार्ज आधिकारिक तौर पर हुई पेश, सिंगल चार्ज में चलेगी 530 किलोमीटर    वोल्वो XC40
    एहरा इलेक्ट्रिक सेडान कार से उठा पर्दा, पोर्शे टेक्कन को टक्कर देगी यह गाड़ी  सेडान कार
    #NewsBytesExplainer: टोयोटा इनोवा ने कंपनी को भारत में दिलाई पहचान, जानिए इस गाड़ी की कहानी  #NewsBytesExplainer
    मारुति सुजुकी इनविक्टो से लेकर सफारी फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये MPVs कार न्यूज

    टाटा मोटर्स

    #NewsBytesExplainer: 25 सालों से सड़कों पर राज कर रही है टाटा सफारी, जानिए SUV का सफर    ऑटोमोबाइल
    टाटा पंच इलेक्ट्रिक के प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए कैसी दिखेगी यह गाड़ी   टाटा पंच
    टाटा सफारी रेड एडिशन की तुलना में कितनी बेहतर है नई MG ग्लॉस्टर? यहां पढ़िए   टाटा सफारी
    टाटा टियागो EV को IPL में कितनी बार लगी गेंद? अब कंपनी देगी इतने रुपये  इलेक्ट्रिक कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025