NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पिछले महीने खूब बिकीं ये मिड साइज SUVs, जानिए टॉप 5 में किसने बनाई जगह
    अगली खबर
    पिछले महीने खूब बिकीं ये मिड साइज SUVs, जानिए टॉप 5 में किसने बनाई जगह
    दिसंबर में बिकने वाली टॉप 5 मिड साइज SUVs

    पिछले महीने खूब बिकीं ये मिड साइज SUVs, जानिए टॉप 5 में किसने बनाई जगह

    लेखन सोनाली सिंह
    Jan 13, 2022
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    कार सेगमेंट में भारतीय बाजार में मिड साइज SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है।

    दिसंबर महीने में यह सेगमेंट भारत में तीसरा सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज करने वाला सेगमेंट रहा, जिसमें क्रेटा, सेल्टोस और XUV700 जैसी गाड़ियों ने ऑटोमोबाइल बाजार में धमाल मचा दिया।

    इसलिए आज हम दिसंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 मिड साइज SUVs की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिसे ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

    कार #1

    हुंडई क्रेटा

    दिसंबर में हुंडई की लोकप्रिय मिड साइज SUV क्रेटा ने 7,609 यूनिट्स की जबरदस्त बिक्री करते हुए इस लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है।

    पिछले साल इस दौरान क्रेटा की कुल 10,592 यूनिट्स बिकी थी, जिससे तुलना में इस साल कंपनी को 28 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

    वहीं, नवंबर, 2021 में हुंडई क्रेटा की कुल, 10,003 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह मासिक आधार पर भी क्रेटा को जबरदस्त 24 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

    कार #2

    किआ सेल्टोस

    दो पायदान ऊपर उठकर दिसंबर में किआ सेल्टोस ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

    दिसंबर में सेल्टोस की 4,012 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल बेची गई 5,608 यूनिट्स से 28 प्रतिशत कम है।

    सेल्टोस दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.4 लीटर T-GDI पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर, फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है।

    यह इंजन छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटोक गिरबॉक्स से भी लैस है।

    कार #3

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा ने दिसंबर में अपनी लोकप्रिय XUV700 की कुल 3,980 यूनिट्स की बिक्री की, जिससे यह दिसंबर में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV बन गई है।

    इसे कुल 34 ट्रिम्स के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया था। XUV700 डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प में मिलता है और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसकी शुरुआती कीमत 17.59 लाख रुपये रखी गई है।

    जानकारी के मुताबिक इसका 6-सीटर विकल्प भी जल्द आने वाला है।

    कार #4

    स्कोडा कुशाक

    स्कोडा ने जून, 2021 में अपनी कुशाक SUV को लॉन्च किया था और महज छह महीनों में कुशाक मिड साइज SUV सेगमेंट में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई।

    कंपनी ने पिछले महीने कुशाक की 2,840 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    आपको बता दें कि कुशाक भारत की स्पेशल MQB-A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनने वाली कंपनी की पहली SUV है और इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पेश किया जाने वाला पहला मॉडल भी है।

    कार #5

    फॉक्सवैगन टाइगुन

    फॉक्सवैगन टाइगुन ने दिसंबर, 2021 में 2,828 यूनिट की कुल बिक्री दर्ज करके पांचवां स्थान हासिल किया है। इस प्रकार चौथे स्थान के लिए यह केवल 12 यूनिट्स से पीछे रह गई।

    टाइगुन को सितंबर, 2021 में भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में फॉक्सवैगन टाइगुन को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है।

    इसमें पहला 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। वहीं, दूसरा 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार सेल
    किआ सेल्टोस
    महिंद्रा XUV700
    हुंडई क्रेटा

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कार सेल

    हुंडई आयोनिक-5 की आधिकारिक रेंज आई सामने, ऑडी जैसी गाड़ियों को पछाड़ा इलेक्ट्रिक वाहन
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई टाटा नेक्सन, हो सकती है हाइब्रिड इंजन से लैस ऑटोमोबाइल
    MG मोटर ने दो सालों में बेची हेक्टर की 72,000 यूनिट्स, जल्द शुरू करेगी निर्यात ऑटोमोबाइल
    नवंबर में इन SUVs ने की सबसे ज्यादा बिक्री, देखें टॉप 10 में किसने बनाई जगह ऑटोमोबाइल

    किआ सेल्टोस

    किआ ने बंद किए सोनेट और सेल्टोस SUVs के ये वेरिएंट्स, जानें इसका कारण भारत की खबरें
    इन शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं 2021 सेल्टोस और सोनेट, जानिये कीमतें भारत की खबरें
    लोगो के बाद नाम भी बदला, अब भारत में इस नाम से जानी जाएगी किआ मोटर्स भारत की खबरें
    किआ इंडिया ने भारत में बेची तीन लाख कारें, बनी सबसे तेज बिक्री करने वाली कंपनी भारत की खबरें

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल

    हुंडई क्रेटा

    भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई सात सीटर हुंडई क्रेटा, अप्रैल में होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने हुंडई क्रेटा का दिखा जलवा, सबसे ज्याद बिकीं ये मिड साइज SUVs हुंडई मोटर कंपनी
    बीते कुछ महीनों में क्रेटा और ब्रेजा समेत इन यूटिलिटी व्हीकल्स की हुई सबसे ज्यादा बिक्री मारुति सुजुकी
    जल्द आ सकता है हुंडई क्रेटा का नया SX एग्जीक्यूटिव वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025