टाटा मोटर्स अगले 2 साल में उतारेगी 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
क्या है खबर?
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगवार को अपनी इलेक्ट्रिक पंच लॉन्च किया था।
टाटा आने वाले 2 सालों में देश में करीब 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। टाटा देश में अपनी नई कर्व EV और हैरियर सहित 4 नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली हैं।
हाल ही में टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने यह जानकारी दी है।
#1
टाटा कर्व: कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू
इस साल टाटा मोटर्स अपनी कर्व SUV को भी इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में पेश करने वाली है।
SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है। इसके पावरट्रेन का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कर्व EV एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।
कर्व तीन-पिन सॉकेट के माध्यम से लैपटॉप, टेंट या अन्य विद्युत उपकरणों जैसे अन्य उपकरणों को भी पावर दे सकती है।
#2
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक: अनुमानित कीमत करीब 25 लाख से शुरू
टाटा अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हैरियर इलेक्ट्रिक का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया जाएगा।
इस इलेक्ट्रिक कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के नए अलॉय व्हील भी उपलब्ध होंगे। इन्हें मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह सेटअप 100.75hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।
#3
टाटा सफारी EV: अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये
कंपनी टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने जा रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात ये है कि कंपनी इसकी पहचान छुपाने के लिए जंग लगे एग्जॉस्ट पाइप के साथ टेस्टिंग कर रही है, ताकि यह ICE मॉडल लगे।
आगामी टाटा सफारी EV में करीब 60kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर की रेंज देगी।
#4
टाटा सिएरा EV: अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये
टाटा मोटर्स अपनी 1990 के दशक की लोकप्रिय टाटा सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में उतारने की तैयारी कर रही है।
इस नाम को फिर से जिंदा करने के लिए कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में 3-डोर सिएरा कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किया और बाद में 2023 ऑटो एक्सपो में बदले हुएं स्टाइल के साथ 5-डोर कॉन्सेप्ट का खुलासा किया।
इसमें 40.5kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जो सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।