NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  
    ऑटो

    होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  

    होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  
    लेखन अविनाश
    Mar 17, 2023, 10:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  
    होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100

    जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपनी होंडा शाइन 100 कम्यूटर बाइक लॉन्च कर दी है। इसकी डिलीवरी मई में शुरू होगी। शाइन 100 बाइक को साधारण लुक दिया गया है और इसमें नए OBD-2 मानकों को पूरा करने वाला 99.7cc का इंजन दिया गया है। भारतीय बाजार में यह बाइक बजाज प्लेटिना 100 मॉडल को टक्कर देती है। आइये जानते हैं इनमें से कौन-सी बाइक बेस्ट है।

    कैसा है दोनों बाइक्स का लुक? 

    लुक की बात करें तो होंडा शाइन 100 को डायमंड कट फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एक कर्वी फ्यूल टैंक, ग्रैब रेल के साथ सिंगल-पीस सीट, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट, हैलोजन हेडलाइट, अलॉय व्हील और ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह पांच रंगों के विकल्प में उपलब्ध है। वहीं बजाज प्लेटिना 100 में अलॉय रिम्स, हैलोजन हेडलैंप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ग्रैब रेल के साथ फ्लैट टाइप सीट दी गई है।

    अधिक पावरफुल है बजाज प्लेटिना 100 बाइक 

    होंडा शाइन 100 में OBD-2 मानकों को पूरा करने वाला 99.7cc का इंजन दिया गया है, जो 7.6hp की पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह E20 फ्यूल मतलब 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चल सकती है। बजाज प्लेटिना 100 में 102cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7.8hp की अधिकतम पावर और 8.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों बाइक्स में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

    दोनों बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स

    होंडा शाइन 100 के दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, एक कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), एक साइड-स्टैंड इनहिबिटर, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं चालक की सुरक्षा के लिए बजाज प्लेटिना 100 में आगे की तरफ हाइड्रोलिक-टाइप टेलीस्कोपिक फोर्क्स, स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग रियर सस्पेंशन, आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। दोनों बाइक आरामदायक है और इन्हे खूब पसंद किया जाता है।

    डायमेंशन में बड़ी है बजाज प्लेटिना 100

    लेटेस्ट बाइक होंडा शाइन 100 की सीट की ऊंचाई 786mm, व्हीलबेस 1245mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है। इसकी तुलना में प्लेटिना बाइक में 1255mm का व्हीलबेस, 807mm की सीट की ऊंचाई और 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

    कौन-सी बाइक है आपके लिए बेस्ट? 

    भारतीय बाजार में होंडा शाइन 100 को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि बजाज प्लेटिना 100 की कीमत 65,856 रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है। इन दोनों कम्यूटर बाइक के अधिकांश फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं। भले ही बजाज प्लेटिना 100 थोड़ी महंगी है, लेकिन डायमेंशन में थोड़ी बड़ी होने और पावर आउटपुट भी बेहतर होने के कारण हमारा वोट बजाज प्लेटिना 100 को भी जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    होंडा
    बजाज
    बाइक्स की तुलना
    लेटेस्ट बाइक

    होंडा

    होंडा एक्टिवा को मिला अपडेट, डिजिटल कंसोल समेत ये फीचर्स हुए शामिल होंडा एक्टिवा
    होंडा मोटर कंपनी बना रही बाइक्स के लिए एयरबैग, जानिए कैसे करेगा काम  एयरबैग
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए मार्च में कंपनी का ऑफर होंडा मोटर कंपनी
    मारुति सुजुकी सियाज की तुलना में कितनी बेहतर है नई होंडा सिटी सेडान कार? होंडा सिटी

    बजाज

    TVS अपाचे RTR 200 4V की तुलना में कितनी बेहतर है बजाज पल्सर NS200 बाइक? बजाज पल्सर
    बजाज पल्सर NS160 और NS200 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इनकी खासियत बजाज पल्सर
    बजाज चेतक प्रीमियम का 2023 वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत   बजाज चेतक
    भारत में लॉन्च हुई नई बजाज पल्सर 220F बाइक, इन फीचर्स से है लैस   बजाज पल्सर

    बाइक्स की तुलना

    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल BMW मोटरराड
    क्या होंडा SP 125 को टक्कर दे पाएगी नई बजाज पल्सर 125? तुलना से समझिये बजाज
    क्या होंडा CB650R को टक्कर दे पाएगी ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 R? ट्रायम्फ

    लेटेस्ट बाइक

    रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT 650 बाइक का 2023 मॉडल हुआ लॉन्च  रॉयल एनफील्ड बाइक
    होंडा शाइन 100 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64,900 रुपये से शुरू   होंडा मोटर कंपनी
    लॉन्च से पहले शुरू हुई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की टेस्टिंग, जानिए क्या कुछ मिलेगा रॉयल एनफील्ड बाइक
    हीरो मोटोकॉर्प 421 रेस अवतार की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स   दोपहिया वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023