Page Loader
होंडा शाइन 100 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64,900 रुपये से शुरू  
होंडा शाइन 100 भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: ट्विटर@@vishalahlawat92)

होंडा शाइन 100 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64,900 रुपये से शुरू  

लेखन अविनाश
Mar 15, 2023
01:23 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी शाइन मोटरसाइकिल का किफायती 100cc मॉडल लॉन्च कर दिया है। अब तक यह बाइक 125cc सेगमेंट में आती थी। इस बाइक का लुक काफी हद तक मौजूदा शाइन के समान ही है। कंपनी ने इस बाइक के लिए बुकिंग भी स्वीकार करना शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में जो इसे इतना खास बनाते हैं।

लुक

कैसा है होंडा शाइन 100 का लुक?

शाइन बाइक को डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें एक्सटेंशन के साथ स्लोपिंग फ्यूल टैंक, पिलियन ग्रैब रेल के साथ स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। इस बाइक के डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 2046mm , चौड़ाई 737mm और ऊंचाई 1116mm है। इसका व्हील बेस 1285mm का है। बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट का वजन 115 किलोग्राम और ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 114 किलोग्राम है।

इंजन

100cc इंजन के साथ आएगी बाइक 

होंडा शाइन में 100cc का शानदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500rpm पर 7.5hp की पावर और 6000 rpm पर 8.5Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक को 5-स्पीड गियर बॉक्स की सुविधा से लैस किया गया है। साथ ही 10.5 लीटर की कैपेसिटी वाला मीडियम आकार का फ्यूल टैंक दिया गया है। दूसरी तरफ होंडा शाइन लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम रफ्तार हासिल करने में सक्षम है।

फीचर्स

बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स 

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और होंडा शाइन 100 को ब्रेकिंग के दौरान सड़कों पर स्किडिंग से बचने के लिए इसमें कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक गैस-चार्ज मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक की जबरदस्त मांग है।

जानकारी

क्या है इस बाइक की कीमत?

भारतीय बाजार में होंडा शाइन 100 को 64,900 रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में पांच रंगों का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी इस कंप्यूटर बाइक पर 6 साल का वारंटी भी दे रही है।

न्यूजबाइट्स प्लस

2006 में लॉन्च हुई थी होंडा शाइन 

होंडा शाइन को पहली बार 2006 में लॉन्च किया गया था और लॉन्च होने के बाद ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिल बन गई थी। 2017 में होंडा शाइन 50 लाख यूनिट्स बिक्री पार करने वाली पहली 125cc मोटरसाइकिल भी बनी थी। वहीं 2018 तक इसने 70 लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी कर ली थी। 2020 तक होंडा शाइन 90 लाख से अधिक की बिक्री कर चुकी थी। अबतक इसकी 1.25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।