Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने जीता 'बाइक ऑफ द ईयर' का खिताब, मिलती हैं ये खासियत    
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को 'बाइक ऑफ द ईयर' चुना गया है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने जीता 'बाइक ऑफ द ईयर' का खिताब, मिलती हैं ये खासियत    

Dec 21, 2023
02:16 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की हाल ही में लॉन्च हुई हिमालयन 450 ने 'इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2024' का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X और KTM ड्यूक 390 क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही हैं। दावेदारों में हीरो करिज्मा XMR, हार्ले डेविडसन X440, रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 और TVS अपाचे RTR 310 भी शामिल थीं। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने आधुनिक तकनीक, प्रदर्शन और खरीद अनुभव आदि मापदंड़ों पर सभी को पीछे छोड़ दिया।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है नई हिमालयन 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से 7 नवंबर को पर्दा उठाने के बाद 24 नवंबर को इसकी घोषित की गई। यह बाइक ऑल-LED सेटअप, 17-इंच के अलॉय व्हील और स्विचेबल ड्यूल चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा के साथ आती है। सस्पेंशन के लिए आगे व्हील ट्रैवल के साथ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। लेटेस्ट बाइक में नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है।

कीमत 

जनवरी से बढ़ जाएगी नई हिमालयन की कीमत 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में नया शेरपा 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग इंजन दिया है, जो 39.5bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक की कीमत 2.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि, यह केवल 31 दिसंबर तक बुकिंग कराने पर ही लागू है। इसके बाद 1 जनवरी से बाइक के लिए बढ़ी हुई कीमत देनी होंगी।