NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / EICMA 2023: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से उठा पर्दा, अपडेटेड इंजन समेत मिलेंगे ये फीचर्स 
    अगली खबर
    EICMA 2023: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से उठा पर्दा, अपडेटेड इंजन समेत मिलेंगे ये फीचर्स 
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 वैश्विक बाजार में हुई पेश (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

    EICMA 2023: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से उठा पर्दा, अपडेटेड इंजन समेत मिलेंगे ये फीचर्स 

    लेखन अविनाश
    Nov 07, 2023
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    क्लासिक बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 452 बाइक को इटली में आयोजित EICMA 2023 में पेश कर दिया है। इसे 5 रंगों के विकल्प में उतारा गया है।

    देखने में यह एडवेंचर बाइक काफी प्रीमियम लगती है। कंपनी ने इसमें 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में 2-लीटर अधिक है। साथ ही इसमें 451.65cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

    आइये इस बाइक के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसी दिखती है हिमालयन 452 बाइक?  

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 एडवेंचर टूरर बाइक को स्टील, ट्विन-स्पर ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसका वजन मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन की तुलना में 3 किलोग्राम कम है।

    इसकी लंबाई 2,245mm, चौड़ाई 852mm और ऊंचाई 1,316mm है, जबकि व्हीलबेस 1,510mm और सीट की ऊंचाई 845mm है।

    इस बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें ऑल-LED सेटअप, USB चार्जर और डिजाइनर अलॉय व्हील्स भी मौजूद हैं।

    इंजन

    451.65cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है बाइक 

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन में इसमें नया 451.65cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 40bhp का अधिकतम पावर देने में सक्षम होगा।

    ट्रांसमिशन के लिए इस पावरट्रेन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। यह बाइक करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी और अनुमान है कि एक लीटर पेट्रोल में करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

    फीचर्स

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन में मिलेंगे ये फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक में ट्यूबलेस टायर, ड्यूल चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक और हैलोजन वाले टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

    इस मोटरसाइकिल में LED टर्न इंडिकेटर्स, 17-इंच के अलॉय व्हील और स्विचेबल डुअल चैनल ABS जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, आगे व्हील ट्रैवल के साथ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दिया गया है।

    जानकारी

    क्या है रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 की कीमत? 

    लेटेस्ट बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 बाइक की कीमत की जानकारी 24 नवंबर से गोवा में आयोजित राइडर मेनिया 2023 में दी जाएगी है। अनुमान है कि इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये के आस-पास होगी। इस बाइक का मुकाबला हार्ले-डेविडसन X440 से होगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    रॉयल एनफील्ड इस महीने के अंत में भारतीय और विदेशी बाजारों में हिमालयन 411 की बिक्री बंद कर सकती है। नई हिमालयन 452 इस बाइक की जगह लेगी।

    हिमालयन 411 को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे कई बार अपडेट किया गया और हर बार यह बेहतर बनकर सामने आई।

    इसके BS6 वेरिएंट की बिक्री सबसे अधिक रही। देश में इसकी कीमत 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    बाइक न्यूज
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट समेत कई चीजों की मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस
    अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से प्रभावित हो सकता है भारतीय धातु निर्यात, रिपोर्ट में खुलासा  डोनाल्ड ट्रंप

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    अगस्त में कैसी रही बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड की बिक्री? जानिए इनकी सेल्स रिपोर्ट   सेल्स रिपोर्ट
    आइकॉनिक बाइक: राजदूत की टक्कर में उतारी गई थी रॉयल एनफील्ड शेरपा  आइकॉनिक बाइक
    आइकॉनिक बाइक: युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुई थी रॉयल एनफील्ड फ्यूरी  आइकॉनिक बाइक
    राॅयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल बाइक पर कर रही काम, अगले साल देगी दस्तक  रॉयल एनफील्ड हंटर 350

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    हिमालयन 450 और बॉबर 650 की टेस्टिंग कर रही रॉयल एनफील्ड, रेट्रो सेगमेंट में देगीं दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड जल्द लाएगी 350-650cc तक की ये दमदार मोटरसाइकिलें, देखिये लॉन्च टाइमलाइन रॉयल एनफील्ड बाइक
    अगले महीने दस्तक देंगी रॉयल एनफील्ड मीटियोर और शॉटगन 650, राइडर मेनिया इवेंट में होंगी लॉन्च रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जल्द होगी पेश रॉयल एनफील्ड बाइक

    बाइक न्यूज

    हीरो करिज्मा XMR 210 बाइक हुई लॉन्च, इन बाइक्स को देगी टक्कर   हीरो मोटोकॉर्प
    नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 अपने मौजूदा मॉडल से कितनी अलग है? यहां जानिए    बाइक्स की तुलना
    जावा 42 बॉबर को जल्द मिलेगा अपडेट, देश में उपलब्ध इन क्लासिक बाइक्स से करेगी मुकाबला   जावा बाइक
    रॉयल एनफील्ड की कौन-सी 350cc बाइक है आपके लिए किफायती विकल्प? यहां जानिए     रॉयल एनफील्ड बाइक

    दोपहिया वाहन

    BMW M 1000 XR बनाम डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS: जानिए कौन-सी बाइक है बेहतर  बाइक्स की तुलना
    हीरो मोटोकॉर्प लेकर आ रही है एक्सपल्स 400 बाइक, जानिए इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे  हीरो मोटोकॉर्प
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 इन फीचर्स से होगी लैस, अगले महीने देगी दस्तक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    KTM ड्यूक 125 से होंडा एक्टिवा 7G तक, नवंबर में लॉन्च होंगी ये बाइक्स  KTM मोटरसाइकिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025