
रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट की कीमत हुई घोषित, जानिए इसकी खासियत
क्या है खबर?
ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट की कीमत घोषित कर दी है। जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू होगी।
इस रेंज रोवर कार को केवल एक फुली लोडेड वेरिएंट और 2 इंजन विकल्पों में पेश किया है, जिसमें मेटैलिक वैरेसिन ब्लू और प्रीमियम मेटैलिक जेडर ग्रे कलर के साथ 2 लेदर कलर- कैरवे और डीप गार्नेट का विकल्प दिया गया है।
आइये इस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
लुक
मस्कुलर लुक में आई है रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट
डिजाइन की बात करें तो रेंज रोवर के वेलार फेसलिफ्ट को कंपनी के नए मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है।
इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और पिक्सेल LED हेडलाइट्स, नए DRLs और पीछे रैपअराउंड LED टेल लैंप मिलते हैं। किनारों पर ORVMs और नए अलॉय व्हील और फ्लेयर्ड व्हील आर्च हैं जोड़े गए हैं।
कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट कार को मस्कुलर बनाते हैं।
पावरट्रेन
नई रेंज रोवर वेलार में मिलेगा 2 इंजनों का विकल्प
रेंज रोवर की नई वेलार को दो पावरट्रेन के विकल्प में लॉन्च किया गया है। पहला इसमें 2.0-लीटर मोनो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 296hp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
दूसरा इसमें 2.0-लीटर का इनलाइन-सिक्स मोटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है, जो 201hp की पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
यह गाड़ी 7.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
फीचर्स
इन फीचर्स से लैस है नई रेंज रोवर वेलार
नई रेंज रोवर वेलार में बड़ा और आरामदायक 5-सीटर केबिन दिया गया है।
इसमें एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, बीस्पोक पॉलीयूरेथेन-वूल अपहोल्स्ट्री, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील मौजूद हैं।
इस SUV में एक मेरिडियन साउंड सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक फ्लोटिंग-टाइप 11.4-इंच कर्व्ड पीवी प्रो इंफोटेनमेंट पैनल भी जोड़े गए हैं।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
जानकारी
इस कीमत पर लॉन्च हुई है गाड़ी?
भारतीय बाजार में नई रेंज रोवर वेलार को 94.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 4 लाख रुपये अधिक है। यह BMW X5, जगुआर F-पेस, मर्सिडीज-बेंज GKLE को टक्कर देने में सक्षम है।
न्यूजबाइट्स प्लस
न्यूजबाइट्स प्लस (इतिहास)
लैंड रोवर स्थापना 1947 में मौरिस विल्क्स और उनके भाई स्पेंसर विल्क्स के की थी। इन्होंने कंपनी की पहली कार के स्केच को वेल्स समुद्रतट पर रेत से बनाया था।
कंपनी की गाड़ियों की शुरुआत जीप चेसिस और एक रोवर कार इंजन के साथ हुई थी।
विल्क्स भाइयों ने पहली लैंड रोवर गाड़ी में अलॉय से बने साधारण बॉडी पैनल जोड़ने की योजना बनाई और इस वजह से लैंड रोवर की ऑफ-रोडिंग क्षमता बढ़ गई।