NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रेंज रोवर की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी वेलार, 2025 में होगी लॉन्च  
    अगली खबर
    रेंज रोवर की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी वेलार, 2025 में होगी लॉन्च  
    रेंज रोवर की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी वेलार (तस्वीर: रेंज रोवर)

    रेंज रोवर की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी वेलार, 2025 में होगी लॉन्च  

    लेखन अविनाश
    May 31, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी रेंज रोवर अपनी वेलार SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली इस गाड़ी को तीन वेरिएंट में पेश किया जायेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।

    वहीं एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    आइये जानते इस गाड़ी के बारे में क्या कुछ पता चला है।

    लुक

    कैसी दिखेगी नई रेंज रोवर वेलार? 

    डिजाइन की बात करें तो 2024 रेंज रोवर वेलार इलेक्ट्रिक को कंपनी के नए मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध हैं।

    कार के किनारे ORVMs और 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन के बारे में सामने आई है ये जानकारी

    रेंज रोवर वेलार EV के पावरट्रेन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि कार एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होगी, जिसे 100kWh बैटरी पैक और एक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा।

    यह SUV एक बार चार्ज करने 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगा, जिसकी मदद से इसे मात्र 30 मिनट्स में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ आएगी नई रेंज रोवर वेलार 

    वेलार इलेक्ट्रिक कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, सैटिन क्रोम गियरशिफ्ट पैडल, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और एक वायरलेस चार्जर के साथ एक बड़ा केबिन है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए एक नया कर्व्ड सेंटर और 11.4-इंच का टचस्क्रीन भी मिलता है।

    सुरक्षा के लिए SUV में कई एयरबैग, एक रियर-व्यू कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टेरेन रिस्पांस सिस्टम को भी शामिल किया गया है जो ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड के अलावा SUV को डीनमिक सेटिंग देती है।

    जानकारी

    क्या होगी इसकी कीमत?

    भारत में रेंज रोवर वेलार इलेक्ट्रिक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    क्या आपको पता है? 

    रेंज रोवर को सबसे पहले 1970 में पेश किया गया था। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई थी।

    2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। 2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था।

    आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था। अब कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की तरफ रुख कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेंज रोवर
    लग्जरी कार
    आगामी SUV
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें अमिताभ बच्चन
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लग्जरी कार

    BMW 5-सीरीज के नए इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल पर चल रहा काम, मई में होंगे लॉन्च  BMW कार
    BMW 5-सीरीज कार के लाइनअप में हुआ बदलाव, अब केवल 2 वेरिएंट में आएगी गाड़ी  BMW कार
    नई पोर्शे केयेन SUV की कीमतें आई सामने, जानिए इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स  पोर्शे कार
    BMW 6-सीरीज GT कार की लाइनअप में हुआ बदलाव, 3 वेरिएंट का प्रोडक्शन किया बंद  BMW कार

    आगामी SUV

    टाटा नेक्सन के नए एडिशन पर चल रहा काम, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च   टाटा मोटर्स
    रेनो डस्टर 7-सीटर वेरिएंट में देगी दस्तक, भारत में इन फीचर्स से होगी लैस   रेनो की कारें
    रेनो लेकर आ रही नई एस्पास SUV, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक रेनो की कारें
    टाटा नेक्सन से लेकर बोलेरो निओ तक, भारत में उपलब्ध इन SUVs को मिलेगा अपडेट    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इलेक्ट्रिक वाहन

    होंडा लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक कार e:Ny1, HR-V SUV पर होगी आधारित होंडा
    टाटा पंच इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग शुरू, जानिए इस इलेक्ट्रिक SUV में क्या कुछ मिलेगा  ऑटोमोबाइल
    #NewsBytesExplainer: EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए क्या चाहिए और इस पर लागत कितनी आती है? EV चार्जिंग स्टेशन
    MG कॉमेट EV की शुरू हुई बुकिंग, 22 मई से शुरू होगी डिलीवरी     MG मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025