NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई रेंज रोवर वेलार आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक
    अगली खबर
    नई रेंज रोवर वेलार आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक
    रेंज रोवर वेलार हुई पेश (तस्वीर: लैंड रोवर)

    नई रेंज रोवर वेलार आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक

    लेखन अविनाश
    Feb 02, 2023
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने वैश्विक बाजारों के लिए अपनी रेंज रोवर वेलार के 2024 वेरिएंट को पेश कर दिया है।

    इसमें बंपर के साथ थोड़ा मुड़ी हुई LED हेडलाइट्स और ग्रिल के साथ फिर से डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर दिया गया है। यह गाड़ी 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ आएगी।

    इस शानदार SUV में मौजूदा मॉडल के दोनों टर्बोचार्ज्ड पावरट्रेन विकल्प मौजूद हैं।

    आइये इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है नई रेंज रोवर वेलार का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो 2024 रेंज रोवर वेलार को कंपनी के नए मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है।

    डिजाइन की बात करें तो इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध हैं।

    कार के किनारे ORVMs और 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    फीचर्स

    2024 रेंज रोवर वेलार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    अंदर की तरफ 2024 रेंज रोवर वेलार में बड़ा और आरामदायक पांच-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, बीस्पोक पॉलीयूरेथेन-वूल अपहोल्स्ट्री, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इस SUV में एक मेरिडियन साउंड सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक फ्लोटिंग-टाइप 11.4-इंच कर्व्ड पीवी प्रो इंफोटेनमेंट पैनल दिया जा सकता है।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    इंजन

    दो इंजनों के विकल्प में सामने आई है यह गाड़ी 

    2024 रेंज रोवर वेलार को दो पावरट्रेन के विकल्प में पेश किया गया है।

    पहला इसमें 2.0-लीटर का मोनो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 247hp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    दूसरा इसमें 3.0-लीटर का इनलाइन-सिक्स मोटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है, जो 395hp की पावर और 549Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इन इंजन को ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    जानकारी

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत?

    भारत में रेंज रोवर वेलार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस  

    क्या आपको पता है?

    2022 रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार है। कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई थी।

    2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था।

    2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था।

    आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेंज रोवर
    लैंड रोवर
    लग्जरी कार
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें लग्जरी कार
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लैंड रोवर

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार

    लग्जरी कार

    लेम्बोर्गिनी उरुस का परफॉर्मेंट मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 4.26 करोड़ रुपये लेम्बोर्गिनी
    ऑडी ने पेश की अपनी R8 GT RWDR, S6 और RS7, जानिए इनकी खासियत ऑडी कार
    लेम्बोर्गिनी हुराकन के स्पेशल स्टेराटो वेरिएंट से उठा पर्दा, बनेंगी केवल 1,499 यूनिट्स लेम्बोर्गिनी
    मर्सिडीज-बेंज EQB: भारत की पहली 7-सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च इलेक्ट्रिक कार

    आगामी SUV

    ADAS तकनीक के साथ आ रही किआ सेल्टोस, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी लॉन्च किआ मोटर्स
    फोर्स गुरखा के 5-डोर वेरिएंट से उठा पर्दा, अगले साल भारत में होगी लॉन्च फोर्स गुरखा
    नई ग्रैंड चेरोकी का भारत में उत्पादन और बुकिंग हुई शुरू जीप
    टोयोटा अर्बन क्रूजर आधिकारिक वेबसाइट से हटी, अपडेटेड मॉडल ले सकता है जगह टोयोटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025