NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV हुई पेश, 290 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चलने में होगी सक्षम
    अगली खबर
    रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV हुई पेश, 290 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चलने में होगी सक्षम
    रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV हुई पेश (तस्वीर: रेंज रोवर)

    रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV हुई पेश, 290 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चलने में होगी सक्षम

    लेखन अविनाश
    May 31, 2023
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश ऑटोमेकर लैंड रोवर ने अपनी रेंज रोवर के शानदार 2024 स्पोर्ट्स SV ट्रिम को पेश कर दिया है। कंपनी इसे अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    2024 रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV को अंदर और बाहर सिरेमिक हाइलाइट्स, वुडेन डिजाइन, लेजर-कट वुडेन पीस हैंडल जोड़ा गया है। कंपनी इस कार को ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है।

    आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ मिलने वाला है।

    डिजाइन

    कैसा है रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV का लुक? 

    रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    इस कार में ग्राहकों को 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    पावरफुल

    290 किलोमीटर/घंटा की टॉप स्पीड से चलेगी यह SUV

    रेंज रोवर की स्पोर्ट्स SV SUV को 4.4-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन (626hp/800Nm) के साथ उतारा जा सकता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जुड़ा है।

    प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मोड में यह गाड़ी 100 किलोमीटर की रेंज देने है। इस गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 290 किमी/घंटा है।

    केबिन

    इन फीचर्स से लैस होगी रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV 

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV में वुडेन डिजाइन के साथ शानदार केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी जा सकती हैं।

    कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं। चार पहिया वाहन में 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जायेगा।

    जानकारी

    क्या होगी रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV की कीमत? 

    रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है और जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है लैंड रोवर 

    लैंड रोवर एक ब्रिटिश ऑटोमोबाइल और टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है, जिसपर जगुआर कंपनी का मालिकाना हक है। रोवर कंपनी लिमिटेड ने अपनी पहली 4WD ऑफ-रोडर को 1948 में बनाया था।

    1951 में इसे किंग जॉर्ज VI द्वारा रॉयल वारंट और 2001 में कंपनी ने एंटरप्राइज के लिए क्वीन्स अवार्ड जीता।

    बता दें कि वर्तमान में कंपनी डिफेंडर, डिस्कवरी, डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर जैसी बेहतरीन गाड़ियों की बिक्री करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    रेंज रोवर
    लैंड रोवर
    लग्जरी कार

    ताज़ा खबरें

    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI
    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर

    ऑटोमोबाइल

    नई हीरो एक्सपल्स 200 4V बनाम TVS रोनिन, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  दोपहिया वाहन
    विमानों के इंजन बनाने वाली BMW कैसे बनाने लगी लग्जरी गाड़ियां? जानिए कंपनी का इतिहास   BMW कार
    रिमैक नेवेरा का नया रिकॉर्ड, मात्र 29.9 सेकेंड में 400 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ेगी यह हाइपरकार  इलेक्ट्रिक वाहन
    TVS i-क्यूब ST से लेकर होंडा EM1 तक, देश में जल्द लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर  इलेक्ट्रिक स्कूटर

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें अमिताभ बच्चन
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लैंड रोवर

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार

    लग्जरी कार

    BMW 5-सीरीज कार के लाइनअप में हुआ बदलाव, अब केवल 2 वेरिएंट में आएगी गाड़ी  BMW कार
    नई पोर्शे केयेन SUV की कीमतें आई सामने, जानिए इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स  पोर्शे कार
    BMW 6-सीरीज GT कार की लाइनअप में हुआ बदलाव, 3 वेरिएंट का प्रोडक्शन किया बंद  BMW कार
    मैकलारेन सुपरकार और सुपर SUV लाने की कर रही तैयारी, भारत में भी होगी लॉन्च   सुपरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025