NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2024 रेंज रोवर SV आई सामने, जानिए इस गाड़ी के टॉप फीचर्स 
    2024 रेंज रोवर SV आई सामने, जानिए इस गाड़ी के टॉप फीचर्स 
    ऑटो

    2024 रेंज रोवर SV आई सामने, जानिए इस गाड़ी के टॉप फीचर्स 

    लेखन अविनाश
    May 17, 2023 | 01:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    2024 रेंज रोवर SV आई सामने, जानिए इस गाड़ी के टॉप फीचर्स 
    2024 रेंज रोवर SV आई सामने (तस्वीर: रेंज रोवर)

    ब्रिटिश ऑटोमेकर लैंड रोवर ने अपनी रेंज रोवर के शानदार 2024 SV ट्रिम को पेश कर दिया है। कंपनी इसे अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। 2024 रेंज रोवर SV को अंदर और बाहर सिरेमिक हाइलाइट्स, वुडेन डिजाइन, लेजर-कट वुडेन पीस हैंडल से सजाया गया है। कंपनी इस कार को ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ मिलने वाला है।

    कैसी दिखती है नई रेंज रोवर SUV? 

    रेंज रोवर SV में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार में ग्राहकों को 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    रेंज रोवर SV में मिलेगा 2 इंजनों का विकल्प

    2024 रेंज रोवर SUV को 4.4-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन (606hp/750Nm) के साथ उतारा जा सकता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जुड़ा है। साथ ही इसमें एक 3.0-लीटर का स्ट्रेट-सिक्स, इंजेनियम इंजन का भी विकल्प मिल सकता है, जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर और 38.2kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 542hp की पावर जनरेट करता है। प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मोड में यह गाड़ी 100 किलोमीटर की रेंज देने है। इस गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    इन फीचर्स से लैस होगी नई रेंज रोवर SV

    नई रेंज रोवर SV में वुडेन डिजाइन के साथ शानदार केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी जा सकती हैं। कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं। चार पहिया वाहन में 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जायेगा।

    क्या होगी 2024 रेंज रोवर SV की कीमत?

    2024 रेंज रोवर SV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है और जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होगी।

    क्या आप जानते हैं? 

    लैंड रोवर एक ब्रिटिश ऑटोमोबाइल और टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है, जिसपर जगुआर कंपनी का मालिकाना हक है। रोवर कंपनी लिमिटेड ने अपनी पहली 4WD ऑफ-रोडर को 1948 में बनाया था। 1951 में इसे किंग जॉर्ज VI द्वारा रॉयल वारंट और 2001 में कंपनी ने एंटरप्राइज के लिए क्वीन्स अवार्ड जीता। आपको बता दें कि वर्तमान में कंपनी डिफेंडर, डिस्कवरी, डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर जैसी बेहतरीन गाड़ियों की बिक्री करती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रेंज रोवर
    अपकमिंग SUV
    लैंड रोवर
    कार न्यूज

    रेंज रोवर

    रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट पर चल रहा काम, 31 मई को होगी पेश   लैंड रोवर
    जगुआर लैंड रोवर में रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी होंगे अलग-अलग ब्रांड जगुआर लैंड रोवर
    नई रेंज रोवर वेलार आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक लैंड रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार

    अपकमिंग SUV

    हुंडई क्रेटा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर चल रहा काम, किआ सेल्टोस SUV को भी मिलेगा अपडेट  हुंडई मोटर कंपनी
    होंडा लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक कार e:Ny1, HR-V SUV पर होगी आधारित होंडा
    नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की कर रहे प्लानिंग? इन आगामी मॉडलों पर करें विचार    ऑटोमोबाइल
    टाटा पंच से लेकर महिंद्रा XUV700 तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी ये SUVs  इलेक्ट्रिक वाहन

    लैंड रोवर

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    रेंज रोवर SUV लाइनअप होगी हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस, मिलेंगे नए फीचर  रेंज रोवर

    कार न्यूज

    होंडा एलिवेट से लेकर मारुति जिम्नी तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां  ऑटोमोबाइल
    नई लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट एसेन्जा SCV12 अपने स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कितनी बेहतर है?  लेम्बोर्गिनी
    हुंडई ग्रैंड i10 से टोयोटा ग्लैंजा तक, 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये किफायती गाड़ियां हैचबैक कार
    होंडा एलिवेट जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, इन SUVs से करेगी मुकाबला   होंडा
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023