NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू
    अगली खबर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर

    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू

    लेखन अविनाश
    Dec 30, 2022
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने अपने प्रमुख मॉडल रेंज रोवर को प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (PHEV) को वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है।

    इस फुल-साइज ऑफ-रोडर लग्जरी कार को दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और लंबे व्हीलबेस वेरिएंट में उतारा गया है। ग्राहकों के लिए यह पांच ट्रिम्स SE, HSE, ऑटोबायोग्राफी, फर्स्ट एडिशन और SV में उपलब्ध होगी।

    आइये इस कार के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है नई रेंज रोवर का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो रेंज रोवर में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    इस कार में आपको 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    पावरट्रेन

    माइल्ड हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आई है गाड़ी

    रेंज रोवर PHEV को 3.0-लीटर के स्ट्रेट-सिक्स, इनजेनियम इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 38.2kWh बैटरी पैक के साथ उतारा गया है।

    यह सेटअप अधिकतम 434hp से 503hp का पावर जनरेट करता है। साथ ही प्योर EV मोड में इस SUV को 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

    दूसरा इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 3.0 लीटर का V6 डीजल यूनिट दिया गया है। वहीं, रेंज-टॉपिंग मॉडल में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस है नई रेंज रोवर

    नई रेंज रोवर में वुडेन डिजाइन के साथ शानदार केबिन दिया गया है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी गईं हैं।

    कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं।

    इस लग्जरी कार में 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध है। साथ ही इसमें ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    जानकारी

    इस कीमत पर लॉन्च हुई है नई रेंज रोवर

    भारतीय बाजार में नई रेंज रोवर हाइब्रिड के SE मॉडल को 2.62 करोड़ रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके टॉप SV मॉडल की कीमत 4.15 करोड़ रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नई रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार है।

    कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई थी।

    2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। वहीं, 2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था।

    आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लग्जरी कार
    रेंज रोवर
    लैंड रोवर
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    लग्जरी कार

    एल्पाइन A110 R स्पोर्ट्स कार से उठा पर्दा, मिलेगी बेहतर परफॉरमेंस और पावरफुल इंजन ऑटोमोबाइल
    सुपर-एक्सक्लूसिव बेंटले कॉन्टिनेंटल GT स्पीड कन्वर्टिबल मुलिनर पेश, जानिये इस लग्जरी कार के फीचर्स कार न्यूज
    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई लेक्सस 2022 ES 300h, जानिए इसके फीचर्स लेक्सस

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें लग्जरी कार
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लैंड रोवर

    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर

    कार न्यूज

    मुनरो Mk1: दुनिया सबसे बेहतरीन ऑल इलेक्ट्रिक 4-व्हील ड्राइव कार हुई पेश इलेक्ट्रिक वाहन
    खरीदना चाहते हैं नई CNG कार? हाल ही में लॉन्च इन विकल्पों पर करें विचार CNG कार
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के लिए रिकॉल जारी, यह खराबी बनी वजह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    MG 4 EV को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी कंपनी, जानिए इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के फीचर्स इलेक्ट्रिक कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025