शुरू हुई नई रेंज रोवर SV की बुकिंग, बेहतरीन फीचर्स के साथ अगले साल होगी लॉन्च
क्या है खबर?
लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर की न्यू जनरेशन रेंज रोवर SUV को इसी महीने लॉन्च किया था। खबर है कि अब कंपनी ने अपनी रेंज रोवर SV की बुकिंग भी स्वीकार करना शुरू कर दी है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
आप 10 लाख रुपये देकर इस कार को कंपनी की वेबसाइट या शोरूम जाकर बुक कर सकते हैं।
यह कार दो ट्रिम्स- SV इंट्रेपिड और SV सेरेनिटी में उपलब्ध होगी।
आइए इस बारे में जानते हैं।
डिजाइन
कैसा है कार का लुक?
रेंज रोवर SV में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।
कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इस कार में आपको 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।
इंजन
तीन इंजनों के विकल्पों के साथ आती है नई रेंज रोवर
2022 रेंज रोवर में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें सभी एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं।
पहला 3.0 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 394bhp की पावर और 550Nm टॉर्क जनरेट करता है।
दूसरा इंजन विकल्प 3.0 लीटर V6 डीजल यूनिट 296bhp से 345bhp की रेंज में उत्पादन करता है।
रेंज-टॉपिंग मॉडल में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 523bhp की पावर और 749Nm जनरेट करता है।
फीचर्स
कार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स
नई रेंज रोवर SV में वुडेन डिजाइन के साथ शानदार केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी जा सकती हैं।
कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं।
चार पहिया वाहन में 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जायेगा।
जानकारी
क्या है इसकी कीमत?
कार के कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है और इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLS और वोल्वो XC90 से होगा।
न्यूजबाइट्स प्लस
क्या आपको पता है?
2022 रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार है।
कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई थी।
2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। वहीं, 2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था।आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था।