Page Loader
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अलगे महीने दे सकती है दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नए फीचर्स के साथ अगले महीने आ सकती है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अलगे महीने दे सकती है दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Jul 20, 2024
10:04 am

क्या है खबर?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम बाइक्स की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए रॉयल एनफील्ड भी अपनी J प्लेटफॉर्म पर आधारित क्लासिक 350 बाइक को अपडेट करने की तैयारी है। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में पूरी तरह से आधुनिक सवारी का अनुभव मिलता है, लेकिन नई बाइक्स से मुकाबला करने के लिए इसमें फीचर्स में जोड़े जाएंगे। बताया जा रहा है कि आगामी दोपहिया वाहन में कोई मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बदलाव 

लाइटिंग सेटअप में मिलेगा बढ़ा बदलाव 

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी क्लासिक 350 लाइनअप में कई वेरिएंट पेश किए जाएंगे और निचले वेरिएंट में रियर ड्रम ब्रेक वाला मॉडल उपलब्ध होने की संभावना है। फीचर्स में बदलाव की बात करें तो सबसे बड़ा परिवर्तन LED लाइटिंग सेटअप के तौर पर किए जाने की संभावना है, जिसमें हेडलाइट, टेल लाइट और पायलट लाइट LED यूनिट होंगी। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई अन्य बाइक्स के समान नई TFT स्क्रीन भी दी जा सकती है।

पावरट्रेन 

मौजूदा मॉडल के समान होगा पावरट्रेन 

नई क्लासिक 350 में मौजूदा मॉडल के समान 349cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 6,100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होगा। इसे BSA गोल्ड स्टार 650 के भारत में आने से पहले अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रह सकती है।