NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700, अगले महीने हो सकते हैं सारे वेरिएंट्स लॉन्च
    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700, अगले महीने हो सकते हैं सारे वेरिएंट्स लॉन्च
    ऑटो

    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700, अगले महीने हो सकते हैं सारे वेरिएंट्स लॉन्च

    लेखन सोनाली सिंह
    September 27, 2021 | 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700, अगले महीने हो सकते हैं सारे वेरिएंट्स लॉन्च
    महिंद्रा की XUV700 डीलरशिप पर की गई स्पॉट

    महिंद्रा ने ADAS फीचर्स से लैस XUV700 SUV को अगले महीने भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही यह पूरे देश में डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई है। लीक हुई इमेज में इसके दो वेरिएंट को एक डीलरशिप पर देखा गया है। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV700 कुल 34 ट्रिम्स में आएगी और कार निर्माता ने पहले ही कुछ ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है।

    चार वेरिएंट्स में मिलेंगे कुल 34 ट्रिम्स के विकल्प

    XUV700 को चार वेरिएंट्स-MX3, AX3, AX5 और AX7 में पेश किया गया है। कार का हर वेरिएंट 8 से 9 ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर भी शामिल हैं। सभी वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में पेश किया गया है। अगर इन्हें इंजन, ट्रांसमिशन विकल्प, बैठने के विकल्प आदि के आधार पर बांटा जाए तो लॉन्च के समय नए महिंद्रा XUV700 के कुल 34 ट्रिम्स ग्राहकों के लिए विकल्प के रूप में होंगे।

    कुल पांच रंगों में मिलेगी XUV700

    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700 दो रंगों में नजर आती है, जो डैजलिंग सिल्वर और इलेक्ट्रिक ब्लू रंग है। मॉडल को कुल पांच रंगों में पेश किया जाएगा, जिसमें रेड रेज, मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, इलेक्ट्रिक ब्लू और डैजलिंग सिल्वर रंग विकल्प शामिल है।

    जल्द शुरू होगी बुकिंग

    महिंद्रा ने XUV700 की टेस्ट ड्राइव डिस्प्ले यूनिट भी भेजना शुरू कर दी है जो जल्द ही डीलरशिप पर देखने को मिलेंगी। डीलरों के अनुसार, इसकी बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ डीलर पहले से ही अनौपचारिक बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। वहीं, महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी नवंबर 2021 से शुरू हो सकती है। भारत में XUV700 की भारी मांग के कारण इसकी वेटिंग पीरियड छह से आठ महीने तक हो सकता है।

    शानदार हैं SUV के लुक्स और फीचर्स

    कार के डिजाइन में नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स, ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स और साथ ही स्मार्ट डोर हैंडल्स दिए गए हैं। वहीं फीचर्स के लिए पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को रखा गया है। सेफ्टी के लिए ADAS, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, सात एयरबैग और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस जैसे फीचर्स हैं।

    दो इंजन विकल्प मिलेंगे इसमें

    XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। कार के डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिलेगा है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके पेट्रोल मॉडल को 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    ये है XUV700 के सभी वेरिएंट्स की कीमत

    महिंद्रा XUV700 का बेस वेरिएंट MX 11.99 लाख रुपये की कीमत पर आया है। इसके अलावा महिंद्रा ने तीन अन्य वेरिएंट्स की कीमतों की भी घोषणा की गई है। इसके MX डीजल वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, AX3 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये और AX5 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है पर लीक जानकारी के मुताबिक यह 22 लाख रुपये तक आएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारें
    लेटेस्ट कार
    आगामी SUV
    महिंद्रा XUV700

    ऑटोमोबाइल

    बिना शोरूम और सर्विस सेंटर के ओला ई-स्कूटर की सर्विस कैसे होगी? भारत की खबरें
    भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हीरो एक्सपल्स 200 4V, जानिए फीचर्स भारत की खबरें
    अगले दो सालों में TVS लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक टू और थ्री व्हीलर्स की पूरी रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर
    पेट्रोल और डीजल के मुकाबले क्यों हैं CNG की गाड़ियां बेहतर? जानें पांच मुख्य कारण टिप्स

    महिंद्रा की कारें

    महंगी हुई महिंद्रा की ये गाड़ियां, जानिए नई कीमतें और वजह भारत की खबरें
    भारत में जल्द लॉन्च हो रहीं हैं ये SUVs, जानिए फीचर्स भारत की खबरें
    अगले साल में आ रहीं है महिंद्रा की ये दो जबरदस्त कार भारत की खबरें
    जल्द आएगा महिंद्रा XUV300 का नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    अक्टूबर में इस दिन आ रही है टोयोटा की लेजेंडर 4x4 SUV, जानें इसकी खासियत ऑटोमोबाइल
    त्योहारी सीजन में लेने वाले हैं नई गाड़ी? देखें अपकमिंग कारों की पूरी लिस्ट फॉक्सवैगन की कारें
    टाटा मोटर्स ने पूरी की 10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ऑटोमोबाइल
    भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी मारुति की नई ऑल्टो, सामने आए नए फीचर्स मारुति सुजुकी

    आगामी SUV

    सिट्रॉन ला रही अपनी मिनी सबकॉम्पैक्ट SUV C3, टीजर इमेज हुआ जारी भारत की खबरें
    नई फोर्स गुरखा से उठा पर्दा, दिखा दमदार फीचर्स के साथ टफ लुक ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी इनविक्टो से लेकर सफारी फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये MPVs ऑटोमोबाइल
    फॉक्सवैगन लेकर आ रही एक नई 7-सीटर गाड़ी टेरॉन, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  फॉक्सवैगन की कारें

    महिंद्रा XUV700

    भारतीय बाजार में 34 ट्रिम के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी XUV700 भारत की खबरें
    भारत में जल्द शुरू होगी महिंद्रा XUV700 की बुकिंग, देखें इसके फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ने भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के लिए XUV700 जैवलिन एडिशन को किया ट्रेडमार्क ऑटोमोबाइल
    फीचर और लुक में कौन सी SUV दमदार? देखें XUV700, अल्काजार और सफारी में तुलना ऑटोमोबाइल
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023