NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प
    ऑटो

    भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प

    भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प
    लेखन सोनाली सिंह
    Nov 21, 2021, 12:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प
    2021 रेंज रोवर को मिल रहे है नए वेरिएंट्स

    लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर की न्यू जनरेशन रेंज रोवर SUV के नए वेरिएंट्स सामने आ गए है। कंपनी इसे पांच वेरिएंट्स के साथ पेश करेगी, जिसमें दो बॉडी स्टाइल और दो सीटिंग विकल्प होंगे। इसके अलावा इसके इंजन विकल्पों का भी खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि हाल में ही लैंड रोवर इंडिया ने इस नई SUV को अपने वेबसाइट पर लिस्ट किया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इसकी लॉन्चिंग जल्द होगी।

    कौन से वेरिएंट्स के मिलेंगे विकल्प?

    कंपनी की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक, 2021 रेंज रोवर को पांच वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें SE, HSE, ऑटोबायोग्राफी, फर्स्ट एडिशन और SV वेरिएंट्स मिलेंगे। ये स्टैंडर्ड मॉडल होने के साथ ही लॉन्ग-व्हीलबेस फॉर्मेट में पांच-सीट और सात-सीट विकल्प में उपलब्ध होंगे।

    SUV को मिलेंगे तीन ट्रिम्स

    इंजन विकल्पों के लिए नई रेंज रोवर को तीन ट्रिम्स में पेश किया जाएगा, जिसमें P400, P530 और D300 शामिल हैं। इसका P400 ट्रिम 3.0 लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 395bhp की पावर और 550Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, P530 ट्रिम में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 523bhp की पावर और 750Nm टॉर्क जनरेट करता है। D300 ट्रिम 3.0 लीटर का डीजल इंजन है, जो 345bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    मस्कुलर बोनट के साथ है आकर्षक लुक

    कंपनी ने 2021 रेंज रोवर को अपनी नई मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें रेंज रोवर ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध होंगे। कार के किनारे ORVMs और 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील भी मिलेंगे। कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    तीन टचस्क्रीन से लैस होगा केबिन

    2021 रेंज रोवर को शानदार 5-सीटर केबिन या 7-सीटर केबिन के साथ पेश किया जाएगा। इसके सेंट्रल कंसोल पर 13.1 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे के यात्रियों के लिए फ्रंट सीटबैक पर लगे 11.4 इंच के टचस्क्रीन टैबलेट की एक जोड़ी मिलती है। अतिरिक्त फीचर्स के रूप में इसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मल्टिफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    क्या होगी इसकी कीमत?

    2021 रेंज रोवर की कीमत की जानकारी इसके लॉन्च के समय दी जाएगी। अनुमान है कि भारत में इसे आउटगोइंग मॉडल से थोड़ा प्रीमियम पर रखा जाएगा, जिसकी कीमत 2.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLS और वोल्वो XC90 से होगा।

    रेंज रोवर की पांचवी जनरेशन होगी नई कार

    2021 रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार होगी। कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई थी। 2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था। 2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जगुआर कार
    ऑटोमोबाइल
    जगुआर लैंड रोवर
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    जगुआर कार

    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च जगुआर लैंड रोवर
    रेंज रोवर स्पोर्ट की तुलना में कितनी दमदार होगी जगुआर F-पेस? तुलना से समझिए रेंज रोवर
    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड जगुआर F-पेस
    सुपर-एक्सक्लूसिव जगुआर C-टाइप एडिशन 70 हुई पेश, जानिये इस लग्जरी कार की कीमत और फीचर्स लेटेस्ट कार

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    जगुआर लैंड रोवर

    जगुआर ने बंद किया अपनी F-टाइप लग्जरी कार का उत्पादन, लिमिटेड एडिशन मॉडल भी हुआ पेश ऑटोमोबाइल
    लैंड रोवर करने जा रही अपनी डिस्कवरी में बड़े बदलाव, जानिये कैसी होगी यह नई SUV जगुआर कार
    भारत में लॉन्च हुई जगुआर की शानदार i-पेस ब्लैक SUV, कीमत 1.08 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक वाहन
    तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    नई हुंडई क्रेटा और अल्काजार ने देश में दी दस्तक, छह एयरबैग्स के साथ आएंगी SUVs हुंडई मोटर कंपनी
    नई हुंडई वेन्यू भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू हुंडई मोटर कंपनी
     शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार MS11 की तस्वीरें आई सामने, जानिए क्या कुछ मिलेगा शाओमी
    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023