Page Loader
महिंद्रा XUV700 पर आधारित XUV.e8 का डिजाइन आया सामने, अगले साल देगी दस्तक 
महिंद्रा XUV.e8 अगले साल दिसंबर में लॉन्च हो सकती है

महिंद्रा XUV700 पर आधारित XUV.e8 का डिजाइन आया सामने, अगले साल देगी दस्तक 

Sep 13, 2023
05:51 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV700 पर आधारित XUV.e8 अगले साल के अंत तक बाजार में दस्तक देगी। टेस्टिंग के दौरान सामने आ चुकी तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। XUV.e8 दिखने में महिंद्रा XUV700 से समानता लिए होगी। इसके अधिकांश बॉडी पैनल उसी के समान होंगे। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका मुकाबला आगामी हैरियर और सफारी EV से होगा।

डिजाइन 

ऐसा होगा प्रोडक्शन-स्पेक का डिजाइन 

महिंद्रा XUV700 EV (XUV.e8) में एक अलग फेसिया मिलेगा। इसके प्रोडक्शन-स्पेक में एक पूर्ण-चौड़ाई वाली LED लाइट बार मिलेगी, जो बंपर पर वर्टीकली फैली होगी। लेटेस्ट कार नए डिजाइन के हेडलैंप और पूरी तरह से सील नई फ्रंट ग्रिल के साथ आएगी। इसमें फ्लश दरवाजे के हैंडल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, पीछे कनेक्टेड LED लाइट बार और नया रियर बंपर मिल सकता है। साथ ही इसमें XUV400 EV के समान कॉपर-थीम वाली डिजाइन हाइलाइट्स भी मिलेंगी।

राइडिंग रेंज 

सिंगल चार्ज में देगी 500 किलोमीटर तक की रेंज 

XUV.e8 में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 80kWh तक का बैटरी पैक मिलेगा। इसकी मोटर 230hp से लेकर 350hp तक पावर और 500 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। इसकी लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,760mm होगी, जबकि व्हीलबेस 2,762mm होगा। यह XUV700 की तुलना में आकार और व्हीलबेस दोनों में ही बढ़ी होगी। यह गाड़ी दिसंबर, 2024 तक भारत में लॉन्च हो सकती है और शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।