NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV.e8 होगी कंपनी की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, 2024 में होगी लॉन्च 
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV.e8 होगी कंपनी की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, 2024 में होगी लॉन्च 
    महिंद्रा XUV.e8 होगी कंपनी की सबसे पावरफुल गाड़ी (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV.e8 होगी कंपनी की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, 2024 में होगी लॉन्च 

    लेखन अविनाश
    May 30, 2023
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप का विस्तार करने वाली है।

    कंपनी वर्तमान में महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, जिसे अगले साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित है।

    जानकारी के अनुसार, यह कंपनी के इलेक्ट्रिक लाइनअप की सबसे पावरफुल गाड़ी होगी और सेगमेंट में इसे सबसे ऊपर रखा जाएगा। इस गाड़ी के अलावा कंपनी 4 और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही है।

    लाइनअप

    महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां 

    वर्तमान में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक लाइनअप में केवल एक इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा XUV400 बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं आने वाले कुछ सालों में कंपनी 5 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने वाली है, जिन्हे पिछले साल ही शोकेस किया जा चुका है।

    कंपनी इन गाड़ियों की बिक्री दो नए उप-ब्रांड XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के माध्यम से करेगी। महिंद्रा XUV.e के तहत 2 मॉडल XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE के तहत 3 मॉडल BE.05, BE.07 और BE.09 लॉन्च होंगे।

    लुक

    महिंद्रा की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी XUV.e8

    XUV.e8 महिंद्रा की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सामने की तरफ से यह कार काफी हद तक XUV700 से मिलती-जुलती है। वहीं, इसके पीछे का डिजाइन मर्सिडीज बेंज GLE कूपे के समान है।

    कार के बंपर पर हेडलैंप्स और आकर्षक बोनट देखने को मिलता है। साथ ही इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी मिलेंगी। जानकारी के अनुसान, यह कार 4740mm लंबी, 1900mm चौड़ी और 1760mm ऊंची होगी।

    पावरट्रेन

    सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी महिंद्रा XUV.e8

    महिंद्रा XUV.e8 में 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पावर आउटपुट 230PS से 350PS तक होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    इसमें फॉक्सवैगन के MEB इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किए जा रहे बैटरी सेल और इलेक्ट्रिक मोटर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी और मोटर के कई पार्ट्स को फॉक्सवैगन की फैक्ट्री से आयात किया जाएगा।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी महिंद्रा XUV.e8

    जानकारी के अनुसार, इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर या 7-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए जा सकते हैं।

    इसमें सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रायड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, 7 एयरबैग, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस मिल सकता है।

    जानकारी

    क्या होगी इस कार की कीमत?

    कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा XUV.e8 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाए दाम ऑटोमोबाइल
    नई टाटा सफारी की तुलना में कितनी बेहतर है महिंद्रा XUV700 है? यहां जानिए  टाटा मोटर्स
    भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन आनंद महिंद्रा
    मुम्बई ट्रैफिक पुलिस कारों के नाम से दिया सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश  मुंबई

    इलेक्ट्रिक वाहन

    डीजल वाहनों पर अभी नहीं लगेगा बैन, पेट्रोलियम मंत्रालय लागू नहीं करेगा पैनल की सिफारिश  पेट्रोलियम मंत्रालय
    TVS के i-क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कारण  TVS मोटर
    प्योर EV ने लाॅन्च किया नया ईप्लूटो 7G प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 94,999 रुपये  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    MG साइबरस्टर: जानिए कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के टॉप फीचर्स  MG मोटर्स

    इलेक्ट्रिक कार

    मर्सिडीज-बेंज अगले साल तक भारतीय बाजार में उतार सकती है 4 नई इलेक्ट्रिक कारें मर्सिडीज-बेंज
    वाेल्वो की छोटी इलेक्ट्रिक SUV EX30 से 7 जून को उठेगा पर्दा, टीजर जारी वोल्वो
    टाटा पंच से लेकर महिंद्रा XUV700 तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी ये SUVs  इलेक्ट्रिक वाहन
    लीक्स जेको EV आई सामने, पौधों से बने मटेरियल से तैयार हुई है इसकी बॉडी इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा XUV700

    पिछले महीने खूब बिकीं ये मिड साइज SUVs, जानिए टॉप 5 में किसने बनाई जगह कार सेल
    कार खरीदने की योजना बनाने से पहले जानें किस पर कितना लंबा है वेटिंग पीरियड ऑटोमोबाइल
    छह एयरबैग के साथ 20 लाख की कीमत में उपलब्ध हैं ये शानदार कारें हुंडई
    सोनेट से लेकर XUV700 तक, जनवरी में इन गाड़ियों की है जबरदस्त मांग ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025