NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा eXUV300 का लॉन्चिंग टाइम आया सामने, EV सेगमेंट में कई और पेशकश की तैयारी
    ऑटो

    महिंद्रा eXUV300 का लॉन्चिंग टाइम आया सामने, EV सेगमेंट में कई और पेशकश की तैयारी

    महिंद्रा eXUV300 का लॉन्चिंग टाइम आया सामने, EV सेगमेंट में कई और पेशकश की तैयारी
    लेखन सोनाली सिंह
    Feb 10, 2022, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा eXUV300 का लॉन्चिंग टाइम आया सामने, EV सेगमेंट में कई और पेशकश की तैयारी
    2023 की लॉन्च टाइम आई सामने

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार (EV) eXUV300 की लॉन्चिंग की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इसे 2023 की तीसरी तिमाही तक लॉन्च कर दिया जाएगा। साथ ही महिंद्रा जल्द ही EV लाइनअप में कई और मॉडल्स भी पेश कर सकती है। बता दें कि हाल में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए कंपनी ने एक योजना पेश की थी, जिसके तहत कंपनी 2027 तक 16 नए EV लॉन्च करने वाली है।

    इलेक्ट्रिक थ्री और फोर-व्हीलर सेगमेंट पर है फोकस- CEO

    महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक और CEO अनीश शाह ने कहा कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक थ्री और फोर-व्हीलर सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही एक नई EV उत्पाद रणनीति की घोषणा की जाएगी। ऑटोमेकर ने आगे कहा कि आने वाले कुछ EV मॉडल्स नए होंगे, जबकि कुछ मॉडल ईंधन वाली गाड़ियों के इलेक्ट्रिक वर्जन होंगे। इससे उम्मीद जगी है कि निकट भविष्य में eKUV100 भी लॉन्च हो सकती है।

    बेस मॉडल की तरह है eXUV300 का लुक

    महिंद्रा XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें यह काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल XUV300 की तरह ही दिखती है। फिलहाल, इसमें एक नई हेडलाइट, नया डिजाइन किया गया फॉग लैंप और फॉग लैंप हाउसिंग नजर आता है। इसमें बाकी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह एक बंद ग्रिल मिलने की भी संभावना है और यह नए अलॉय व्हील्स को स्पोर्ट करेगी।

    मिल सकते हैं दो तरह के बैटरी विकल्प

    महिंद्रा eXUV300 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। इस तरह eXUV300 दो बैटरी पैक के साथ आएगी। बता दें, यह कंपनी का पहला उत्पाद होगा जिसमें LG केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल होगी।

    कीमत और उपलब्धता

    eXUV300 की कीमतों के बारे में जानने के लिए लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा। अनुमान है कि इसके लोअर वेरिएंट की कीमत नेक्सन EV के बराबर होगी और टॉप वेरिएंट की कीमत MG ZS EV और हुंडई कोना EV के समान होगी। वहीं, कंपनी एक मिड-साइज SUV भी तैयार कर रही है, जिसके 2024-25 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे महिंद्रा XUV500 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    फ्री फायर मैक्स: 27 जनवरी के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल

    इलेक्ट्रिक वाहन

    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑल-इलेक्ट्रिक पोलस्टार-2 सेडान कार आई सामने, सिंगल चार्ज में चलेगी 635 किलोमीटर   पोलस्टार
    नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे हैं तलाश तो इन अपकमिंग मॉडलों पर रखें नजर    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023