NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स
    ऑटो

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स
    लेखन अविनाश
    Mar 16, 2022, 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी

    महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी देश में तीन नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिनों पहले कंपनी के CEO आनंद महिंद्रा ने यह जानकारी दी थी। अब महिंद्रा ने अपनी आने वाली कार के केबिन का टीजर जारी किया है, जिससे कार के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह XUV400 हो सकती है।

    कैसा है कार का लुक?

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक को 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें यह काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल XUV300 की तरह ही दिखती है। इसमें LED DRL के साथ सी-आकार की लाइट जो बोनट पर एक LED पट्टी से जुड़ी हुई है। लाइटिंग डिटेल टेललाइट्स तक भी फैली हुई है। SUV के पूरे बॉडी पर शार्प एंगल्स दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें नए व्हील आर्च भी दिए जा सकते हैं।

    पॉवरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    महिंद्रा XUV400 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। जानकारी के अनुसार यह कार दो बैटरी पैक के विकल्प के साथ आएगी। बता दें कि यह कंपनी का पहला उत्पाद होगा जिसमें LG केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल होगी।

    टीजर से मिली है ये जानकारी

    इसके केबिन फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा केबिन दिया जाएगा जिसमें चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेस के साइड में प्लेस किया जाएगा। साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलेगी। टीजर में XUV700 जितनी बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए डिजाइन के स्टेयरिंग व्हील्स साफ देखे जा सकते हैं। गाड़ी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स होने के अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV को रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा।

    XUV400: कीमत और उपलब्धता

    XUV400 की कीमतों के बारे में जानने के लिए लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि इसे 13 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला नेक्सन EV , MG ZS EV और हुंडई कोना EV जैसी गाड़ियों से होगा। वहीं, कंपनी एक मिड-साइज SUV भी तैयार कर रही है, जिसके 2024-25 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे महिंद्रा XUV500 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महिंद्रा इस साल अपनी योजनाओं में 13,000 करोड़ रुपये का कुल निवेश करने वाली है, जिसमें से लगभग 3,000 करोड़ रुपये EV योजनाओं पर निवेश किये जाएंगे। बाकी राशि को मोटर वाहन, कृषि उपकरण जैसे बाकी व्यवसायों में निवेश करने की योजना है। महिंद्रा की योजना अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से 4 SUV को इलेक्ट्रिक में बदलने की है, जबकि कंपनी के पोर्टफोलियो में चार बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV अलग से पेश की जाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    एयरटेल ने पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान, मिलेगा 60GB तक डाटा और बहुत कुछ भारती एयरटेल
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्नू कपूर
    क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की मंगेतर मेहा के साथ शादी, सामने आई तस्वीरें अक्षर पटेल
    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16

    इलेक्ट्रिक वाहन

    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑल-इलेक्ट्रिक पोलस्टार-2 सेडान कार आई सामने, सिंगल चार्ज में चलेगी 635 किलोमीटर   पोलस्टार
    नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे हैं तलाश तो इन अपकमिंग मॉडलों पर रखें नजर    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023