NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / XUV400 हो सकता है महिंद्रा की eXUV300 SUV का नया नाम, कंपनी ने दी जानकारी
    ऑटो

    XUV400 हो सकता है महिंद्रा की eXUV300 SUV का नया नाम, कंपनी ने दी जानकारी

    XUV400 हो सकता है महिंद्रा की eXUV300 SUV का नया नाम, कंपनी ने दी जानकारी
    लेखन सोनाली सिंह
    Nov 29, 2021, 08:59 am 1 मिनट में पढ़ें
    XUV400 हो सकता है महिंद्रा की eXUV300 SUV का नया नाम, कंपनी ने दी जानकारी
    XUV400 के नाम से आ सकती है महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV

    कुछ समय पहले ही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए एक नई योजना को पेश किया था, जिसके तहत कंपनी 2027 तक 16 नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च करने वाली है। खबर आ रही है कि इस लाइनअप में एक नया मॉडल शामिल होने जा रहा है जिसे XUV400 नाम दिया जाएगा। यह मॉडल पहले से मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कंपनी ने कही यह बात

    महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को नाम देने के लिए XUV400 मॉनीकर का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, महिंद्रा XUV400 के नाम को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

    काफी हद तक बेस मॉडल की तरह है लुक

    महिंद्रा XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें यह काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल XUV300 की तरह ही दिखती है। फिलहाल, इसमें एक नई हेडलाइट, दोबारा डिजाइन किया गया फॉग लैंप और फॉग लैंप हाउसिंग नजर आता है। इसमें बाकी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह एक बंद ग्रिल मिलने की भी संभावना है और यह नए अलॉय व्हील्स को स्पोर्ट करेगी।

    बड़ा होगा नई इलेक्ट्रिक SUV का केबिन

    इसके केबिन फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा केबिन दिया जाएगा जिसमें चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेस के साइड में प्लेस किया जाएगा। एक्सटिरीयर की तरह ही इंटीरियर में भी नए बदलाव होने की उम्मीद है। गाड़ी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स होने के अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV को रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा, जबकि बाकी फीचर्स ईंधन पर चलने वाली XUV300 के समान होंगे।

    मिल सकते हैं दो तरह के बैटरी विकल्प

    महिंद्रा eXUV300 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। इस तरह eXUV300 जिसे XUV400 नाम दिया जा सकता है, जो दो बैटरी पैक के साथ आएगी। बता दें, यह कंपनी का पहला उत्पाद होगा जिसमें एलजी केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल होगी।

    कीमत और उपलब्धता

    eXUV300 की कीमतों के बारे में जानने के लिए लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा। अनुमान है कि इसके लोअर वेरिएंट की कीमत नेक्सन EV के बराबर होगी और टॉप वेरिएंट की कीमत MG ZS EV और हुंडई कोना EV के समान होगी। वहीं, कंपनी एक मिड-साइज SUV भी तैयार कर रही है, जिसके 2024-25 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे महिंद्रा XUV500 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि eXUV300 की लॉन्चिंग 2023 तक होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल स्पाइसजेट
    नई मासेराती ग्रैनटूरिज्मो कूपे कार से उठा पर्दा, नए पावरट्रेन के साथ जल्द होगी लॉन्च मासेराती ग्रैनटूरिज्मो
    जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित उत्तराखंड
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    इलेक्ट्रिक वाहन

    TVS iQube इलेक्ट्रिक की जबरदस्त मांग, आठ महीनों में हुई 50,000 यूनिट्स की बिक्री TVS मोटर
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    डिवोट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 किलोमीटर इलेक्ट्रिक बाइक
    HOP लिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा थार

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023