NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
    ऑटो

    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स

    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
    लेखन अविनाश
    Dec 15, 2022, 06:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
    जनवरी में लॉन्च होगा महिंद्रा थार का 5 डोर वेरिएंट (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी थार SUV को अपडेट करने वाली है। कंपनी इस कार को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लॉन्च करने वाली है। इस कार को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते स्पॉट किया गया है। इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं। खबर है कि कंपनी इस गाड़ी को अगले साल जनवरी में लॉन्च करने वाली है। आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा।

    कैसा होगा महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट के व्हीलबेस को बढ़ा दिया गया है। जानकारों का मानना है कि इस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग कैपबिलिटी में भी थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि, इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आएगी गाड़ी

    नई थार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उतारा जाएगा। पहला इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 150bhp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 2.2 लीटर का डीजल इंजन 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा गया है।

    इन फीचर्स से लैस होगी नई थार

    नई थार कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होगी। साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी। इसमें रियर विंडो डिफॉगर, फ्रंट पावर विंडो, LED टेललाइट्स, हलोजन हेडलैंप्स, एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स आदि शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसके केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील, कार वॉइस कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलेगा।

    क्या होगी नई महिंद्रा थार की कीमत?

    भारतीय बाजार में नई थार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा प्रीमियम रखा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 15.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिंद्रा 2023 की शुरुआत में भारत में महिंद्रा XUV400 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। खबर है कि इस EV को तीन वेरिएंट्स- बेस, EP और EL में पेश किया जाएगा। यह 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है। यह XUV300 पर आधारित है। कंपनी की मानें तो एक बार चार्ज करने पर यह 456 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    पठान: शाहरुख खान को नहीं जानती थी यह अभिनेत्री, फिल्म में साथ किया काम  शाहरुख खान
    जिनसेंग क्या है और यह त्वचा की देखभाल करने में कैसे मदद करता है? त्वचा की देखभाल
    रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया शतक, लेकिन तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र को मिली हार रणजी ट्रॉफी
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पैसेंजर वाहनों का वेटिंग पीरियड बढ़ रहा, 7.4 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा थार

    चंडीगढ़: बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही युवती को टक्कर मारकर गाड़ी फरार, अस्पताल में भर्ती चंडीगढ़
    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार और BMW 7-सीरीज समेत जनवरी 2023 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां MG मोटर्स
    महिंद्रा थार का किफायती टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू महिंद्रा एंड महिंद्रा

    कार न्यूज

    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार
    टाटा अल्ट्रोज के बिक्री का आंकड़ा 1.75 लाख के पार, अपडेटेड वेरिएंट में जल्द होगी लॉन्च  टाटा मोटर्स
    निसान की स्वामित्व वाली इंफिनिटी ने पेश की नई रंग बदलने वाली सेडान कार  निसान

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023